अमृता प्रीतम: साहित्य जगत की ऐसी लेखिका, जिनकी कविताओं के साथ प्रेम कहानी भी है अमर

Amrita Pritams 100th Birth Anniversary Know About Her Personal Life
अमृता प्रीतम: साहित्य जगत की ऐसी लेखिका, जिनकी कविताओं के साथ प्रेम कहानी भी है अमर
अमृता प्रीतम: साहित्य जगत की ऐसी लेखिका, जिनकी कविताओं के साथ प्रेम कहानी भी है अमर
हाईलाइट
  • अमृता प्रीतम की कविताओं की तहर उनकी प्रेम कहानी भी है मशहूर
  • कई पुरस्कारों से किया गया था अमृता को सम्मानित
  • महान कवियत्री अमृता प्रीतम की 100वीं जयंती आज

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। साहित्य जगत की प्रसिद्ध कवयित्री, निबंधकर, उपन्यासकार अमृता प्रीतम किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक तरफ जहां 16 साल की कच्ची उम्र में लड़कियां खुद को संवारने में लगी होती हैं। वहीं कवयित्री अमृता प्रीतम ऐसी लेखक थी, जो कागजों पर कलम के माध्यम से अपनी कविताएं संवारती थीं। 16 साल की उम्र में ही उनका पहला संस्करण आया। 31 अगस्त 1919 में को गुजरांवाला, पंजाब (अब पाकिस्तान) में  जन्मीं अमृता ने महज 11 साल की उम्र से ही कविता लिखना शुरु कर दिया था। वह पंजाबी की सर्वश्रेष्ठ कवियों में से एक थीं। यह भी कह सकते हैं कि वह पंजाबी की पहली महिला कवयित्री थी, जिन्होंने साहित्य के क्षेत्र में आसमान की बुलंदियों पर अपना घर बनाया। साहित्य जगत में उनके अतुलनीय योगदान के चलते आज गूगल ने भी उनकी 100 वीं जयंती पर डूडल बनाकर उनके लिए सम्मान व्यक्त किया है। 

Created On :   31 Aug 2019 6:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story