राहुल के खिलाफ हेगड़े ने उगला जहर, बोले- पिता मुस्लिम, मां क्रिश्चन तो बेटा ब्राह्मण कैसे?

राहुल के खिलाफ हेगड़े ने उगला जहर, बोले- पिता मुस्लिम, मां क्रिश्चन तो बेटा ब्राह्मण कैसे?
हाईलाइट
  • केंद्रीय मंत्री और सांसद अनंत कुमार हेगड़े ने एक और विवादित बयान दिया है।
  • हेगड़े ने कहा कि राहुल गांधी के पिता मुस्लिम हैं
  • मां क्रिश्चन है और बेटा ब्राह्मण कैसे हो सकता है?
  • हेगड़े ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को मुस्लिम बताया है।

डिजिटल डेस्क, करवर। अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले केंद्रीय मंत्री और सांसद अनंत कुमार हेगड़े ने एक और विवादित बयान दिया है। हेगड़े ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को मुस्लिम बताया है। हेगड़े ने कर्नाटक के करवर में कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के पिता मुस्लिम हैं, मां क्रिश्चन है और बेटा ब्राह्मण कैसे हो सकता है? बता दें कि इससे पहले हेगड़े ने कहा था कि जो कोई भी हिंदू लड़की को छुएगा, उसका हाथ काट देना चाहिए। 

 

 

हेगड़े ने कहा, "आप किसी भी देश में चले जाइए, आपको दुनिया भर में किसी भी प्रयोगशाला में एक हाइब्रिड नमूने नहीं मिलेंगे। हां, लेकिन आपको इस देश में कांग्रेस की प्रयोगशाला में ऐसे नमूने मिल जाएंगे। कांग्रेस में पिता और पुत्र दो अलग-अलग प्रकार के हैं।" 

 

 

हेगड़े ने कहा, "राहुल इस देश को नहीं जानते हैं। उन्हें जाति को लेकर कोई जानकारी नहीं है। आप ही देखिए वह किस प्रकार झूठ बोलते हैं। एक पिता जो कि मुस्लिम है, मां क्रिश्चन और बेटा ब्राह्मण है। यह कैसे संभव है? इसके साथ ही हेगड़े ने राहुल गांधी के गोवा के मुख्यमंत्री से मिलने और उसको लेकर राजनीति करने को लेकर भी लताड़ लगाई।" 

हेगड़े ने कहा, राहुल ओछी राजनीति कर रहे हैं। उनको केवल राजनीतिक फायदा चाहिए। इसके लिए वह किसी भी लेवल तक गिर सकते हैं। बता दें कि हेगड़े ने इससे पहले भी विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था, जो हिंदू लड़कियों को छुए, उसके हाथ नहीं बचने चाहिए। इसके बाद इस बयान को लेकर हेगड़े की काफी आलोचना हुई थी।

Created On :   30 Jan 2019 4:36 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story