जमानत के बाद भी आज जेल में कटेगी आर्यन की रात, अरबाज और मुनमुन को भी मिली राहत

Aryan Khan Drug Case Live Updates: Aryan Khan has been granted bail after more than three weeks in jail
जमानत के बाद भी आज जेल में कटेगी आर्यन की रात, अरबाज और मुनमुन को भी मिली राहत
क्रूज ड्रग्स पार्टी की पूरी कहानी  जमानत के बाद भी आज जेल में कटेगी आर्यन की रात, अरबाज और मुनमुन को भी मिली राहत

डिजिटल डेस्क,मुंबई। आर्यन खान को आज बॉम्बे हाईकोर्ट से राहत मिल गई है और उन्हें जमानत दे दी गई है। लेकिन, आज की रात भी आर्यन को जेल में ही गुजारनी पड़ेगी। आर्यन के साथ ही इस मामले के दो अन्‍य आरोपियों अरबाज और मुनमुन को भी कोर्ट ने राहत दे दी है। बता दें कि, आज आर्यन का केस भारत के पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी लड़ रहे थे। उन्होंने आर्यन के हवाले से कोर्ट में कहा कि वे क्रूज पर अरबाज के साथ गए थे। अरबाज के पास भी छह ग्राम ड्रग्स थी। जो अधिकतम सीमा से कम थी। NCB ने इसमें साजिश के तहत कमर्शियल मात्रा जोड़ी है। खास बात तो ये है कि, 2 नवंबर को शाहरुख खान का जन्मदिन है। ऐसे में आर्यन की जमानत उनके लिए और भी खास हो जाती है। क्योंकि आज का दिन गौरी और शाहरुख के लिए किसी जश्न से कम नहीं है। 

एनसीबी ने किया था जमानत का विरोध
गुरुवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने दोपहर 2:30 बजे सुनवाई का वक्त दिया था। लेकिन सुनवाई दोपहर 3 बजे शुरू हुई थी और शाम करीब 4.45 मिनट में कोर्ट ने आर्यन को जमानत दे दी। बता दें कि, आरोपियों की जमानत का विरोध करते हुए एडिशनल सॉलिसिटर जनरल अनिल सिंह ने NCB की तरफ से दलील दीं थी और कहा कि,"आर्यन खान ने पहली बार ड्रग्‍स नहीं ली है। कई साल से वह इसका सेवन करते आ रहे हैं। हमारे पास इसके सबूत हैं कि, आर्यन ड्रग्स उपलब्ध करवाते थे। कॉन्‍शस पजेशन का तर्क देते हुए सिंह ने कहा कि, अगर एक व्यक्ति के पास नशीला पदार्थ है और दूसरे को उसके होने का पता है तो, पहला व्यक्ति भी सचेत रूप से ड्रग्‍स के कब्‍जे की धारा लगेगी और आर्यन खान के पास ड्रग्‍स का "कॉन्‍शस पजेशन" था।"

25 दिन बाद मिली जमानत
आर्यन खान 8 अक्तूबर से मुंबई के सबसे बड़े ऑर्थर रोड जेल में बंद है। आज उन्हें जमानत मिल गई है। लेकिन, पेपर वर्क की वजह से उन्हें हो सकता है कि, आज की रात भी जेल में गुजारनी पड़े। बता दें कि, आर्यन पर NDPS कानून के तहत ड्रग्स रखने और इस्तेमाल करने का आरोप है। आर्यन खान को 23 दिन के बाद जमानत दे दी गई है।

क्रूज ड्रग्स पार्टी में पकड़े गए थे आर्यन
2 अक्टूबर को मुंबई में हुए क्रूज ड्रग्स पार्टी के दौरान आर्यन खान को एनसीबी ने हिरासत में लिया था। जहां पर खुलेआम ड्रग्स का सेवन किया जा रहा था। उस क्रूज में आर्यन समेत अरबाज और मुनमुन धमेचा भी शामिल थे। जिन्हें आर्यन के साथ एनसीबी ने हिरासत मे लिया था।

शाहरुख खान ने 3 बार बदलें वकील
आर्यन का केस सबसे पहले सतीश मानशिंदे लड़ रहे थे। लेकिन, जमानत मिलने में देर होने की वजह से सतीश के साथ वरिष्ठ वकील अमित देसाई को भी आर्यन के लिए हायर किया गया और अंत में आर्यन को जमानत दिलाई वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने। 

आर्यन-अनन्या कनेक्शन
आर्यन खान के मोबाइल से एक्ट्रेस अनन्या के कुछ चैट एनसीबी के हाथ लगे थे, जिसमें दोनों के बीच गांजे को लेकर बात हुई थी। इस मामले में एनसीबी ने अनन्या पांडे के घर रेड डाली थी और उनका दोनों मोबाइल और 1 लैपटॉप जब्त कर लिया था। 2 बार अनन्या को समन भेजकर एनसीबी दफ्तर में पूछताछ की गई थी। हालांकि, 

Created On :   28 Oct 2021 11:44 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story