आतंकी हमलों के बाद भारत ने दी श्रीलंका नहीं जाने की सलाह, एडवाइजरी जारी

आतंकी हमलों के बाद भारत ने दी श्रीलंका नहीं जाने की सलाह, एडवाइजरी जारी
हाईलाइट
  • आतंकी हमलों के बाद से अभी भी नहीं सुधर रहे श्रीलंका के हालात।
  • एडवाइजरी जारी कर कहा- अगर जरूरी न हो तो श्रीलंका की यात्रा न करें।
  • भारत सरकार ने लोगों को श्रीलंका नहीं जाने की सलाह दी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आतंकी हमले के बाद से अभी तक श्रीलंका के हालात नहीं सुधरे हैं। ईस्टर के मौके पर आठ धमाकों के बाद भी श्रीलंका में लगातार आतंकी हमले हो रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर भारत सरकार ने नागरिकों को श्रीलंका की यात्रा नहीं करने की सलाह दी है। भारत सरकार ने शनिवार को एक एडवाइजरी जारी कर लोगों से कहा है कि, वे श्रीलंका में हुए बम हमलों की घटना के मद्देनजर वहां की गैर-जरूरी यात्रा से परहेज करें।

भारतीय अधिकारियों की मदद लें
विदेश मंत्रालय ने कहा है, अगर जरूरी होने पर आप श्रीलंका की यात्रा कर रहे हैं तो किसी भी मदद के लिए वहां पदस्थ भारतीय अधिकारियों से मदद लें। कोलंबो और कैंडी स्थित भारतीय उच्चायोग, हम्बनटोटा और जाफना स्थित वाणिज्य दूतावासों से किसी आपातकालीन स्थिति में मदद के लिए संपर्क करें। हेल्पलाइन नंबर मिशन की वेबसाइट पर मौजूद हैं।

आपातकाल की वजह ये हो सकती है यात्रियों को परेशानी
परामर्श के मुताबिक, 21 अप्रैल को आतंकी हमलों के बाद श्रीलंका की मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए श्रीलंका जाना चाह रहे भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे यह गैर-जरूरी यात्रा नहीं करें। सरकार ने कहा, श्रीलंका में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, लेकिन पूरे देश में रात के वक्त कर्फ्यू सहित आपातकाल लगा दिया गया है, जिससे वहां की यात्रा करने पर दिक्कतें हो सकती हैं।

आतंकी हमले में मारे गए लोगों में भारतीय भी शामिल
गौरतलब है कि 21 अप्रैल को श्रीलंका में हुए 8 बम धमाकों में करीब 300 लोग मारे गए थे। उनमें 10 भारतीयों समेत 39 विदेशी नागरिक भी शामिल थे। इसके बाद शुक्रवार को कालामुनाई शहर में तीन बम धमाके हुए थे, हालांकि इन धमाकों में किसी की जान नहीं गई थी। शनिवार को श्रीलंका की सेना ने इस्लामिक आतंकी संगठन से जुड़े कुछ आतंकियों के घर पर छापेमारी की थी। इस दौरान आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी थी। कुछ आत्मघाती हमलावारों ने बाद में खुद को घर के अंदर ही उड़ा लिया था। जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई थी। तीन महिला, छह बच्चे और तीन पुरुष का शव घर से बरामद किया गया था साथ ही चार संदिग्धों के शव भी घर से बरामद किए गए थे।

Created On :   28 April 2019 2:57 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story