अयोध्या वही है, जिसे दुनिया जानती है : अलोक कुमार

Ayodhya is what the world knows: Alok Kumar
अयोध्या वही है, जिसे दुनिया जानती है : अलोक कुमार
अयोध्या वही है, जिसे दुनिया जानती है : अलोक कुमार
हाईलाइट
  • अयोध्या वही है
  • जिसे दुनिया जानती है : अलोक कुमार

नई दिल्ली, 14 जुलाई (आईएएनएस)। विश्व हिन्दू परिषद(विहिप) के केन्द्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा है कि भगवान राम और भगवान पशुपति नाथ भारत और नेपाल के हिन्दू समाज के बीच अटूट धार्मिक, आध्यात्मिक व सांस्कृतिक सम्बन्धों के आधार हैं।

आलोक कुमार ने कहा कि राम जन्म भूमि के सम्बन्ध में धर्म-ग्रंथों, परम्परा, जनश्रुति और इतिहास में एकमत से वर्णन है कि वर्तमान अयोध्या ही भगवान श्री राम की जन्मभूमि है और इस सम्बन्ध में कही कोई भी दूसरा मत कभी व्यक्त नहीं किया गया। हर वर्ष भगवान राम की बारात अयोध्या से नेपाल के जनकपुरी में जाती है। इस सम्बन्ध में भ्रम फैलाना संभव ही नहीं है।

उन्होंने कहा कि भगवान राम और अयोध्या के सम्बन्ध में नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली का बयान संभवत: किसी विदेशी ताकत के दबाव में भारत और नेपाल के धर्मनिष्ठ हिन्दू समाज के अटूट सम्बन्धों को तोड़ने का एक असफल प्रयास भर है। उनके बयान पर उनके अतिरिक्त शायद ही कोई भी अन्य व्यक्ति विश्वास करे।

विहिप की तरफ से यह बयान ऐसे समय में आया है, जब नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली ने एक नया विवाद खड़ा करते हुए अयोध्या को नेपाल में बताया है, जहां भगवान राम पैदा हुए थे।

-- आईएएनएस

Created On :   14 July 2020 2:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story