दिल्ली: राजनीति के मैदान में बैंडमिंटन स्टार, BJP में शामिल हुई साइना नेहवाल

दिल्ली: राजनीति के मैदान में बैंडमिंटन स्टार, BJP में शामिल हुई साइना नेहवाल
हाईलाइट
  • अरूण सिंह की मौजूदगी में ली BJP की सदस्यता
  • साइना नेहवाल ने शुरू किया राजनीतिक करियर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत की स्टार शटलर साइना नेहवाल ने बुधवार को अपने राजनीतिक करियर की शुरू की। साइना दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं। उनके साथ उनकी बहन चंद्रांशु ने भी भाजपा ज्वाइन किया। दोनों बहनों ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। इससे पहले रेस्लिंग में गोल्ड मेडलिस्ट रह चुकी बबीता फोगाट ने भाजपा की सदस्यता ली थी।

मोदी जी ने स्पोर्ट के लिए बहुत कुछ किया
भाजपा ज्वाइन करन के बाद साइना नेहवाल ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। साइना ने कहा कि "आज मैं एक ऐसी पार्टी में शामिल हो रही हूं, जो देश के लिए बेहतर प्रदर्शन कर रही है।" "पीएम मोदी ने "खेलो इंडिया" प्रोग्राम की शुरूआत करने के साथ - साथ भारत में स्पोर्ट के लिए बहुत कुछ किया है। वे देश और लोगों के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए तत्पर हैं।"

पीएम मोदी का काम पसंद है
साइना ने कहा कि "जिस तरह से पीएम मोदी दिन रात काम करते हैं, मुझे ये बहुत पसंद है। मैं जनता के लिए कुछ कर पाई तो ये मेरा सौभाग्य होगा और भाजपा भी देश के लिए के लिए बहुत अच्छा काम कर रही है। मैं भाजपा में शामिल होने पर बहुत खुश हूं और बैंडमिंटन और राजनीति दोनों साथ में करती रहूंगी। मैं जनता के लिए कुछ कर पाई तो ये मेरा सौभाग्य होगा।"

Created On :   29 Jan 2020 7:27 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story