Lockdown 3: सरकार ने दी राहत- खुलेंगे सैलून और शराब की दुकानें, ई कॉमर्स को भी परमिशन

Lockdown 3: सरकार ने दी राहत- खुलेंगे सैलून और शराब की दुकानें, ई कॉमर्स को भी परमिशन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्रालय ने आज (शनिवार) को स्पष्ट किया कि चार मई से शुरू होने जा रहे लॉकडाउन के तीसरे चरण में ग्रीन और ऑरेंज जोन में हेयर सैलून को अनुमति दी जाएगी। वहीं  ई-कॉमर्स कंपनी इन इलाकों में सामानों की बिक्री भी कर सकेगी। बता दें कि गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को लॉकडाउन दो हफ्ते बढ़ाते हुए 17 मई तक कर दिया है। 

गृह मंत्रालय ने ग्रीन और ऑरेज जोन में कई प्रतिबंधों में राहत दी है। इन दोनों जोन में ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए बिक्री पर बैन नहीं होगा। वहीं नाई की दुकानों और सैलून भी खोलने की अनुमति है। यह राहत चार मई से प्रभावी होगी। वहीं गृह मंत्रालय ने शराब की दुकान और पान की दुकान खोने के दिशा निर्देश भी जारी किए हैं। 

कुवैत में दफनाया गया शव, परिजनों ने भारत में पुतले का किया अंतिम संस्कार

वहीं ऑरेज जोन में एक जिले से दूसरे जिले में आवागमन प्रतिबंध रहेगा। निजी वाहनों को सिर्फ पास के जरिए जाने दिया जाएगा। जबकि चार पहिया वाहन में ड्राइवर के साथ दो लोगों को जाने की परमिशन होगी। बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार शुक्रवार तक देश में रेड जोन की संख्या 130 थी। जबकि ऑरेंज जोन की संख्या 284 और ग्रीन जोन की संख्या 319 है। 
 

Created On :   2 May 2020 12:20 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story