- भारत और चीन की आर्मी के बीच 9वें दौर की वार्ता, फ्रिक्शन पॉइंट से सैनिकों के डिसएंगेजमेंट पर चर्चा
- ट्रैक्टर रैली में गड़बड़ी फैलाने की पाक की साजिश, दिल्ली पुलिस ने 308 ट्विटर हैंडल का पता लगाया
- प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को पार्टी ने निकाला गया, संविधान को ताक पर रखकर भंग की थी संसद
- किसानों को मिली गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली निकालने की अनुमति, शर्तों का करना होगा पालन
- शादी के बंधन में बंधे वरुण और नताशा, सोशल मीडिया लिखा-जीवन भर का प्यार अब ऑफिशियल हो गया
बंगाल के मंत्री ने चक्रवात प्रभावित सुंदरवन में बाड़ लगाने की शुरुआत की

हाईलाइट
- बंगाल के मंत्री ने चक्रवात प्रभावित सुंदरवन में बाड़ लगाने की शुरुआत की
कोलकाता, 5 जून (आईएएनएस)। चक्रवात अम्फान द्वारा दक्षिण बंगाल के जिलों को प्रभावित करने के पखवाड़े भर बाद राज्य के वन मंत्री राजीब बनर्जी ने शुक्रवार को सुंदरवन के मुख्य वन क्षेत्रों में बड़े नेट (जाल) के साथ बाड़ लगाने का काम शुरू किया, ताकि बाघ मानव बस्तियों के अंदर नहीं घुस सकें।
राज्य के अन्य वरिष्ठ वन विभाग के अधिकारियों के साथ बनर्जी आज सुबह पीरखली क्षेत्र में बाड़ लगाने का अभियान शुरू करने के लिए पहुंचे।
सूत्रों ने बताया कि मंत्री को ग्रामीणों और अन्य अधिकारियों के साथ बांस और बड़े जाल जाल के बाड़ लगाकर साथ मुख्य क्षेत्रों को कवर करने के लिए काम करते देखा गया।
इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) द्वारा गठित सात-सदस्यीय केंद्रीय टीम ने चक्रवात अम्फान द्वारा पथरप्रतिमा, गोसाबा, संदेशखली और हिंगलगंज को पहुंचे नुकसान का आकलन करना शुरू किया।
राज्य सरकार के सूत्रों के अनुसार, एमएचए के संयुक्त सचिव अनुज शर्मा के नेतृत्व में अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम (आईएमसीटी) को सुंदरवन क्षेत्र में हवाई और जमीनी दोनों तरह के आकलन करने के लिए चार समूहों में विभाजित किया गया। जो पिछले महीने आए चक्रवात से हुए नुकसान का पता लगाएंगे।
टीम द्वारा राज्य की राजधानी कोलकाता के आसपास भी हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए दौरा करने की उम्मीद है, नई दिल्ली रवाना होने से पहले, आईएमसीटी के शनिवार को राज्य के मुख्य सचिव राजीव सिन्हा और अन्य सरकारी अधिकारियों के साथ एक बैठक करना संभावित है।
कमेंट करें
ये भी पढ़े
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।