उमा भारती से मिलकर रोईं साध्वी प्रज्ञा, उमा ने बताया महान संत

उमा भारती से मिलकर रोईं साध्वी प्रज्ञा, उमा ने बताया महान संत
हाईलाइट
  • उमा ने प्रज्ञा को भोपाल के लिए अब तक का सबसे अच्छा उम्मीदवार बताया है। 
  • उमा भारती ने कहा- प्रज्ञा ने बहुत कष्ट उठाया इसलिए महान बोला।
  • साध्वी प्रज्ञा ने केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने उनके बंगले पर की मुलाकात।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। 2019 लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों को लेकर भोपाल संसदीय सीट सबसे ज्यादा चर्चा में है। मध्य प्रदेश की राजनीति में उमा भारती और साध्वी प्रज्ञा के बीच संबंधों को लेकर बहस चल रही है। साध्वी प्रज्ञा ने सोमवार को उमा भारती से मुलाकात की। दोनों नेताओं की मुलाकात उमा भारती के बंगले पर हुई। इस दौरान उमा भारती ने एक बार फिर साध्वी प्रज्ञा को महान बताया, साथ ही उन्हें भोपाल का अब तक का सबसे अच्छा उम्मीदवार भी बताया है।

 

 

Created On :   29 April 2019 6:06 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story