आज गायब हुए कंप्यूटर बाबा ! कल दिग्विजय के लिए किया था प्रचार

Bhopal: BJP complaint against Computer Baba in Election Commission
आज गायब हुए कंप्यूटर बाबा ! कल दिग्विजय के लिए किया था प्रचार
आज गायब हुए कंप्यूटर बाबा ! कल दिग्विजय के लिए किया था प्रचार

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के लिए प्रचार करने वाले कंप्यूटर बाबा अचानक गायब हो गए हैं। कल (बुधवार) को कंप्यूटर बाबा ने हजारों साधुओं का नेतृत्व करते हुए दिग्विजय सिंह के साथ रोड शो किया था। कंप्यूटर बाबा ने साधुओं के साथ मिलकर दिग्विजय सिंह के लिए बिना प्रशासन की इजाजत के हठयोग किया था। जिसकी शिकायत बीजेपी ने चुनाव आयोग से कर दी थी। बीजेपी की शिकायत पर कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी सुदाम खाड़े ने  हठ योग और धूनी मामले की जांच शुरू कर दी है। 

दरअसल, बीते सप्ताह कम्प्यूटर बाबा ने दावा किया था कि भोपाल में भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर की हार होगी। वे कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के लिए 7 हजार साधु-संतों के साथ हठयोग और तांत्रिक अनुष्ठान करेंगे। 7 मई को उन्होंने न्यू सैफिया कॉलेज ग्राउंड पर दिग्विजय सिंह की मौजूदगी में अनुष्ठान किया था। 8 मई को कम्प्यूटर बाबा ने पुराने भोपाल में दिग्विजय के समर्थन में रोड शो भी किया था।

बताया जा रहा है कि इसी जांच की वजह से शायद कंप्यूटर बाबा नजर नहीं आ रहे हैं। हालांकि कंप्यूटर बाबा के समागम का आखिरी दिन भी गुरूवार को ही था और शुक्रवार को भोपाल सीट के लिए प्रचार का आखिरी दिन भी है। इसलिए अब वे कम सक्रिय नजर आ सकते हैं। हालांकि अभी तक चुनाव आयोग के आदेश के बारे में कंप्यूटर बाबा की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। 

भाजपा ने निर्वाचन आयोग से की गई शिकायत में आरोप लगाया कि कम्प्यूटर बाबा ने अनुष्ठान में साधुओं को 11-11 हजार रुपए दिए हैं। इस आयोजन पर करीब 50 लाख रुपए खर्च हुए हैं। इसे कांग्रेस प्रत्याशी के चुनाव खर्च में जोड़ा जाए। भाजपा का आरोप था कि कम्प्यूटर बाबा ने इस आयोजन की अनुमति आयोग और कलेक्टर से नहीं ली थी। बताया जा रहा है कंप्यूटर बाबा अब नए भोपाल की एक होटल में हैं। 

Created On :   9 May 2019 10:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story