बिहार : राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, राबड़ी, रघुवंश, शिवानंद बने उपाध्यक्ष

Bihar: RJDs national executive declared, Rabri, Raghuvansh, Shivanand become vice-president
बिहार : राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, राबड़ी, रघुवंश, शिवानंद बने उपाध्यक्ष
बिहार : राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, राबड़ी, रघुवंश, शिवानंद बने उपाध्यक्ष
हाईलाइट
  • बिहार : राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित
  • राबड़ी
  • रघुवंश
  • शिवानंद बने उपाध्यक्ष

पटना, 5 मार्च (आईएएनएस)। बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी में जुटे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने गुरुवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की घोषणा कर दी।

पार्टी के प्रधान सचिव एस़ एम़ कमर आलम ने गुरुवार को कहा कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद द्वारा राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है।

राजद की ओर से जारी की गई सूची के मुताबिक, राजद की कमान लालू प्रसाद यादव के हाथों में ही रहेगी। उनके द्वारा गठित की गई नई कार्यकारिणी में जहां पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, रघुवंश प्रसाद सिंह और शिवानंद तिवारी को उपाध्यक्ष बनाया गया है, वहीं तेजप्रताप यादव, तेजस्वी यादव और मीसा भारती को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

प्रधान सचिव कमर आलम ने ने बताया कि पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन को समिति में जगह नहीं दी गई है, जबकि उनकी पत्नी हीना शहाब का कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। पार्टी के कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी अहमद अशफाक करीम को दी गई है।

राजद की सूची के मुताबिक, कमर आलम को राष्ट्रीय प्रधान महासचिव बनाया गया है। जयप्रकाश नारायण यादव, कांति सिंह, विद्या सागर निषाद, ललित यादव, रणविजय सिंह और सर्वजीत पासवान को राष्ट्रीय महासचिव बनाया है, वहीं कुमकुम राय, नसीम खान, रविंद्र सिंह, संजय कुमार, अजय आनंद विजय सुरेश कंडारे को पार्टी का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।

राजद के राष्ट्रीय कार्यकारणी के सदस्यों में तेजस्वी यादव, अब्दुल बारी सिद्दीकी, तेजप्रताप यादव, प्रेमचंद गुप्ता, मीसा भारती, मनोज झा, रामचंद्र पूर्वे, शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, हीना शहाब, विजय प्रकाश, उदय नारायण चौधरी, रमई राम समेत 46 चेहरे शामिल हैं।

Created On :   5 March 2020 4:01 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story