लोकसभा चुनाव : बीजेपी ने 9 राज्यों के प्रभारी नियुक्त किए, पीयूष गोयल पर 3 राज्यों की जिम्मेदारी

bjp appoints election in-charge and co-incharge for 2019 Lok Sabha elections
लोकसभा चुनाव : बीजेपी ने 9 राज्यों के प्रभारी नियुक्त किए, पीयूष गोयल पर 3 राज्यों की जिम्मेदारी
लोकसभा चुनाव : बीजेपी ने 9 राज्यों के प्रभारी नियुक्त किए, पीयूष गोयल पर 3 राज्यों की जिम्मेदारी
हाईलाइट
  • BJP ने 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है।
  • पियूष गोयल को तमिलनाडू
  • पुड्डूचेरी और अंडमान-निकोबार का प्रभारी बनाया गया है।
  • बीजेपी अध्यश्र अमित शाह ने 7 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेश के चुनाव प्रभारी नियुक्त किए।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तीन बड़े हिंदी भाषी राज्यों के विधानसभा चुनावों में मिली हार के बाद अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। शनिवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने 7 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेश के चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने ये लिस्ट जारी की। रेल मंत्री पीयूष गोयल को सबसे ज्यादा तीन राज्यों का प्रभार सौंपा गया है। पीयूष गोयल को तमिलनाडू, पुडुचेरी और अंडमान-निकोबार का प्रभारी बनाया गया है।

 

 

बीजेपी ने जिन राज्यों में चुनाव प्रभारी नियुक्त किए हैं उनमें तमिलनाडू, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, दिल्ली, हरियाणा, त्रिपुरा और जम्मू-कश्मीर समेत 7 राज्य शामिल हैं। वहीं दो केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी और अंडमान-निकोबार के भी प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। मध्यप्रदेश के विधायक विश्वास सारंग और यूपी के देवरिया से सांसद कलराज मिश्र को हरियाणा का प्रभार सौंपा गया है। वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव मुरलीधर राव और राजस्थान की विधायक किरण महेश्वरी को कर्नाटक का प्रभारी बनाया गया है। जबकि दिल्ली में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और मप्र के पूर्व विधायक जयभान सिंह पवैया को प्रभार सौंपा गया है। बीजेपी उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना को दो राज्यों त्रिपुरा और जम्मू-कश्मीर का प्रभारी बनाया गया है।

वहीं रेलमंत्री पीयूष गोयल और सीटी राव को तमिलनाडू, पुडुचेरी और अंडमान-निकोबार को प्रभार सौंपा गया है। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वह राज्य के चौथे प्रभारी होंगे। इससे पहले भी बीजेपी ने 17 राज्य प्रभारी और सह प्रभारी की एक लिस्ट जारी की थी, जिसमें यूपी के लिए सबसे ज्यादा तीन प्रभारी बनाये गए थे। लोकसभा चुनाव के लिए यूपी में गोवर्धन झडापिया, दुष्यंत गौतम और नरोत्तम मिश्र को जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

 

 

इससे पहले जारी की गई लिस्ट में आंध्र प्रदेश में वी. मुरलीधरन और सुनील देवधर, असम में महेंद्र सिंह, छत्तीसगढ़ में अनिल जैन, बिहार में भूपेंद्र यादव, गुजरात में ओम प्रकाश माथुर, हिमाचल प्रदेश में तीरथ सिंह रावत, झारखंड में मंगल पाणे, मध्य प्रदेश में स्वतंत्र देव सिंह और सतीश उपाध्याय, मणिपुर और नागालैंड में नलिन कोहली, ओडिशा में अरुण सिंह, पंजाब और चंडीगढ़ में कैप्टन अभिमन्यू, राजस्थान में प्रकाश जावड़ेकर और सुंधाशु त्रिवेदी, सिक्किम में नितिन नवीन, तेलंगाना में अरविंद लिम्बावली, उत्तराखंड में थावरचंद गहलोत को प्रभारी बनाया गया था। 

Created On :   5 Jan 2019 3:36 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story