BJP का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ट्विटर पर बनी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी

BJP crossed 11 million followers on Twitter Congress at 5.14 million
BJP का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ट्विटर पर बनी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी
BJP का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ट्विटर पर बनी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने सोशल मीडिया पर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है। ट्विटर पर बीजेपी के पास सबसे ज्यादा फॉलोअर हो गए हैं। बीजेपी ने ट्विटर पर 11 मिलियन यानी 1.1 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स का आंकड़ा छू लिया है। इन आंकड़ों के आधार पर बीजेपी अब ट्विटर पर दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। वहीं कांग्रेस पार्टी सोशल मीडिया पर भी बीजेपी से पीछे रह गई है। कांग्रेस के पास सिर्फ 5.14 मिलियन (50 लाख से अधिक) फॉलोअर हैं। 

रिपोर्ट के मुताबिक, एक राजनीतिक पार्टी के तौर पर अब बीजेपी को ट्विटर पर सबसे ज़्यादा लोग फॉलो करते हैं। बीजेपी के पास 11 मिलियन यानी 1.1 करोड़ फॉलोअर्स हैं। खास बात यह है कि किसी भी राजनीतिक दल के पास इतने फॉलोअर्स नहीं हैं। इस नए रिकॉर्ड की जानकारी बीजेपी के मीडिया सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने दी है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए सारे फॉलोअर्स को बधाई दी है। ट्विटर पर फॉलोअर्स के मामले में बीजेपी के पास कांग्रेस के मुकाबले दोगुने लोग हैं। कांग्रेस को 5.14 मिलियन यानी 50 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं। दुनिया के दूसरे देशों की बात की जाए तो अमेरिका की रिपब्लिकन पार्टी के पास कुल 16327 फॉलोअर्स है, जबकि डेमोक्रैटिक पार्टी को करीब 16 लाख लोग फॉलो करते हैं।

सोशल मीडिया पर पीएम मोदी भी सबसे लोकप्रिय
बता दें कि सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम भी सबसे लोकप्रिय नेता के तौर पर शामिल है। पीएम मोदी के फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर कुल 11.09 करोड़ फॉलोअर्स हैं। भारत में किसी भी नेता के इतने फॉलोअर्स नहीं हैं। 11 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स के साथ पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप को भी पछाड़ दिया है। मोदी के फेसबुक पर 4.3 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स, ट्विटर पर 4.7 करोड़ से अधिक और इंस्टाग्राम पर दो करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हैं। 

बराक ओबामा पहले पायदान पर
अगर पूरे दुनिया की बात करें तो पीएम मोदी दूसरे नंबर पर हैं। पीएम मोदी से आगे सिर्फ अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा हैं। ओबामा के कुल फॉलोअर 18.27 करोड़ हैं। वहीं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दुनियाभर में 9.6 करोड़ फॉलोअर्स हैं। हालांकि ट्रंप ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले दुनिया के दूसरे नेता हैं। सोशल मीडिया पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के फेसबुक, इंस्टाग्राम और टि्वटर पर मिलाकर 1.2 करोड़ फॉलोअर्स हैं।

Created On :   12 May 2019 8:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story