दिल्ली में बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार : जावड़ेकर

BJP government to form majority in delhi  said prakash javadekar
दिल्ली में बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार : जावड़ेकर
दिल्ली में बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार : जावड़ेकर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी भाजपा रविवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए रामलीला मैदान से अपने प्रचार अभियान की शुरूआत कर रही है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से बनने वाली है। उन्होंने कहा, दिल्ली में 45 दिन बाद चुनाव होने वाले हैं। मैं भविष्यवाणी करता हूं कि भाजपा की सरकार बहुमत से बनेगी।

उन्होंने आगे कहा, "इस चुनाव के दो विषय हैं। आपको विकास चाहिए या विनाश चाहिए। राष्ट्रवाद चाहिए या अराजकता चाहिए। जेएनयू (जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय) में जो देशद्रोही नारे लगे, ऐसे नारों का समर्थन करने वाला चाहिए या इसे खत्म करने वाला चाहिए। इसका फैसला दिल्ली की जनता को करना है।" उन्होंने कहा कि आपको राम मंदिर वाली सरकार चाहिए या इसका विरोध करने वाली सरकार चाहिए।

चुनाव आयोग द्वारा दिल्ली विधानसभा सभा चुनाव की तिथि की घोषणा अभी नहीं की गई है, लेकिन इनके फरवरी में होने की उम्मीद जताई जा रही है।
 

Created On :   22 Dec 2019 8:25 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story