फर्जी वीडियो से दिल्लीवालों का मजाक उड़ा रही भाजपा : केजरीवाल

BJP making fun of Delhiites with fake videos: Kejriwal
फर्जी वीडियो से दिल्लीवालों का मजाक उड़ा रही भाजपा : केजरीवाल
फर्जी वीडियो से दिल्लीवालों का मजाक उड़ा रही भाजपा : केजरीवाल
हाईलाइट
  • फर्जी वीडियो से दिल्लीवालों का मजाक उड़ा रही भाजपा : केजरीवाल

नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा फर्जी वीडियो का इस्तेमाल कर दिल्ली के लोगों का मजाक उड़ा रही है।

केजरीवाल ने हिंदी में ट्वीट किया, भाजपा ने एक बार फिर फर्जी वीडियो जारी कर दिल्ली के लोगों का मजाक उड़ाया। दिल्लीवालों ने मेहनत करके 450 वर्ल्ड क्लास मोहल्ला क्लीनिक बनाए। पूरी दुनिया में दिल्ली का नाम रोशन किया। आज मीडिया की जांच में भाजपा का झूठ पकड़ा गया। दिल्ली के लोग मोहल्ला क्लीनिक से बेहद खुश हैं।

केजरीवाल का यह ट्वीट पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर द्वारा मोहल्ला क्लीनिक को बदहाल दिखाने के लिए बनाए गए वीडियो ट्वीट किए जाने के बाद आया है।

इससे पहले, गंभीर ने एक नवीनीकरण के लिए बंद एक स्कूल का वीडियो ट्वीट किया था।

Created On :   31 Jan 2020 10:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story