बीजेपी ने द्रौपदी मुर्मू को बनाया राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, नड्डा ने किया ऐलान

BJP names Draupadi Murmu as its presidential candidate
बीजेपी ने द्रौपदी मुर्मू को बनाया राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, नड्डा ने किया ऐलान
राष्ट्रपति चुनाव-2022 बीजेपी ने द्रौपदी मुर्मू को बनाया राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, नड्डा ने किया ऐलान
हाईलाइट
  • 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद का चुनाव होना है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में राष्ट्रपति चुनाव की तारीख की घोषणा होने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार की तलाश शुरू कर दी थी। गौरतलब है कि आगामी 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद का चुनाव होना है तथा 21 जुलाई को देश को नए राष्ट्रपति मिल जाएंगे। जबकि 29 जून को राष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए नामांकन की अंतिम तिथि होगी। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी ने नई दिल्ली बीजेपी कार्यालय में बैठक की।

जिसके बाद राष्ट्रपति उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। बीजेपी ने इस बार द्रौपदी मुर्मू  को अपना राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में हुई संसदीय बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक के दौरान पीएम मोदी के अलावा पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी व अन्य कई नेता मौजूद थे।

— BJP (@BJP4India) June 21, 2022

राष्ट्रपति पद के लिए आदिवासी चेहरा

बीजेपी ने इस बार राष्ट्रपति पद के लिए एक आदिवासी चेहरे का नाम सामने लाया है। गौतलब है कि द्रौपदी मुर्मू झारखंड की पूर्व राज्यपाल हैं। जानकारी के मुताबिक, केंद्र में एनडीए के घटक दल बीजू जनता दल ने भी द्रौपदी मुर्मू के नाम पर सहमति जताई है। अगर द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतती हैं, तो वह देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति होंगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पहली बार एक महिला आदिवासी को प्राथमिकता दी जा रही है।

राजनीतिक विशेषज्ञोंं का मानना है कि आगामी गुजरात, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के चुनाव को देखते हुए भाजपा आदिवासी समुदाय पर दांव लगा रही है। इसके अलावा यह एक अलग तरह का चयन है क्योंकि अब तक देश में कोई आदिवासी राष्ट्रपति नहीं बना। महिला आदिवासी राष्ट्रपति बनती है तो बीजेपी को आने वाले चुनाव में काफी ज्यादा फायदा मिलने की उम्मीद है। 

Created On :   21 Jun 2022 3:57 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story