अमित शाह, सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं को सिखाएंगे चाणक्य नीति

BJP president Amit Shah will visit Pune to meet social media workers
अमित शाह, सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं को सिखाएंगे चाणक्य नीति
अमित शाह, सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं को सिखाएंगे चाणक्य नीति


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिशन 2019 की तैयारियों में जुटे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बीजेपी सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं को आचार्य चाणक्य का पाठ पढ़ाएंगे। शाह चाणक्य के विचार, नीति और उनकी जीवन शैली से जुड़ी जरूरी बातें कार्यकर्ताओं से साझा करेंगे। अमित शाह रविवार को एक दिवसीय दौरे पर पुणे जा रहे है। जहां सम्पर्क फॉर समर्थन अभियान के तहत प्रख्यात लेखक बाबा साहब पुरंदरे और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। 

 

 

Image result for अमित शाह

 

 

इस दौरान अमित शाह "आचार्य चाणक्य जीवन और कार्य" विषय पर एक परिचर्चा को संबोधित करेंगे। इससे पहले निवडुंगा विठ्ठल मठ, नाना पेठ में महान संत ज्ञानेश्वर माउली पालखी के दर्शन करेंगे। इसके बाद वे गंधर्व रंगमंदिर में सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

 

 

Related image

 


भाजपा साल 2014 के लोकसभा चुनावों की तरह इस बार के चुनावों में सोशल मीडिया को अहम मानकर चल रही है। यही वजह है कि पार्टी ने इस खास रणनीति के तहत ऐसे कार्यकर्ताओं को शॉर्ट लिस्ट किया है जो सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और जिनके दस हजार से ज्यादा फॉलोवर है। 2014 में मोदी लहर का सबसे ज्यादा प्रचार सोशल मीडिया पर किया गया था। भाजपा सोशल मीडिया सेल के कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए खासतौर पर तैयार करने में लगी है। इसी के तहत अमित शाह पुणे में सोशल मीडिया सेल के भाजपा कार्यकर्ताओं को अब चाणक्य नीति का ज्ञान देंगे। 

 

Image result for बीजेपी सोशल मीडिया सेल

Created On :   8 July 2018 5:27 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story