भारतीय जनता पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से तेल के दामों में बढ़ोतरी के सच का दावा करते हुए दो ट्वीट किए गए। दोनों ट्वीट में यह बताने का प्रयास किया गया कि यूपीए सरकार के दौरान पेट्रोल-डीजल की वृद्धि दर मोदी सरकार की तुलना में ज्यादा थी। बीजेपी ने पहले ट्वीट में दिखाया कि 16 मई 2009 से लेकर 16 मई 2014 तक 5 साल के अंदर पेट्रोल की कीमतों में 75.8 फीसदी की वृद्धि हुई। 40.62 रुपए से बढ़कर कीमत 71.41 रुपए पहुंच गई। इसके उलट भाजपा शासनकाल में 16 मई 2014 से 10 सितंबर 2018 तक कीमतों में 13 प्रतिशत ही बढ़ोतरी हुई। 71.41 रुपए से बढ़कर पेट्रोल की कीमत 80.73 रुपए तक ही पहुंची।
- Dainik Bhaskar Hindi
- National
- Bjp trolled on a graph that shows petrol diesel price rising on twitter
दैनिक भास्कर हिंदी: कांग्रेस और बीजेपी में ग्राफ वॉर, पेट्रोल-डीजल के दाम पर भाजपा सोशल मीडिया पर ट्रोल

हाईलाइट
- अब सोशल मीडिया पर भी छाने लगी है पेट्रोल डीजल की राजनैतिक लड़ाई
- भाजपा ने ग्राफ में बताया, यूपीए के समय ज्यादा तेजी से बढ़ी पेट्रोल की कीमत
- चार्ट पोस्ट करने के बाद भाजपा को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल पर बढ़ती कीमतों पर सरकार और विपक्ष का संग्राम अब सोशल मीडिया पर भी छाने लगा है। कांग्रेस के भारत बंद को बेतुका बताते हुए सोमवार को भाजपा ने ट्विटर पर एक इंफोग्राफिक्स चार्ट पोस्ट किया। इस चार्ट में भाजपा ने यूपीए में हुई पेट्रोल वृद्धि को वर्तमान बढ़ोतरी से ज्यादा दिखाया। चार्ट पोस्ट करने के बाद सोशल मीडिया पर भाजपा को काफी ट्रोल किया गया। बीजेपी के इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लोगों ने इसकी खूब आलोचना की।


पेट्रोल पर की गई पोस्ट के ठीक एक मिनट बाद बीजेपी के ट्विटर हैंडल से डीजल के दाम को लेकर ग्राफ पोस्ट किया गया, जिसमें बताया गया कि 2009 से 2014 तक यूपीए सरकार में डीजल की कीमत 83.7 फीसदी बढ़ी। 30.86 रुपए से बढ़कर दाम 56.71 रुपए तक पहुंच गए। इसके उलट 16 मई 2014 से 10 सितंबर 2018 तक भाजपा शासनकाल में 28 फीसदी ही बढ़ोतरी हुई। 56.71 रुपए से बढ़कर डीजल की कीमत 72.83 रुपए पहुंची।

भाजपा के ट्वीट सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद कांग्रेस ने भी उस पर हमला बोल दिया। कांग्रेस के अधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक इंफोग्राफिक्स चार्ट ट्वीट किया गया। इस चार्ट में कांग्रेस ने कच्चे तेल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी का ब्योरा भी जोड़ दिया।

अपने ट्वीट में कांग्रेस ने बताया कि 16 मई 2009 से लेकर 16 मई 2014 तक कच्चे तेल की कीमतों में 84 फीसदी बढ़ोतरी हुई थी। तब पेट्रोल की कीमत 40.62 रुपए से बढ़ाकर 71.41 रुपए की गई। मोदी सरकार के कार्यकाल 16 मई 2014 से 10 सितंबर 2018 में पेट्रोल की कीमत 71 रुपए से बढ़ाकर 80 के पार कर दी गई, जबकि इस दौरान कच्चे तेल की कीमत में 34 फीसदी गिरावट हुई। 107 डॉलर प्रति बैरल से तेल सीधे 71 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
भोपाल: आईसेक्ट द्वारा डॉ. सी.वी. रामन विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम
डिजिटल डेस्क, भोपाल। आईसेक्ट द्वारा लर्निंग एंड डेवलपमेंट की पहल के तहत बिलासपुर छत्तीसगढ़ स्थित डॉ. सी.वी. रामन विश्वविद्यालय में "टीम बिल्डिंग, टाइम मैनेजमेंट और सॉफ्ट स्किल्स" विषय एक दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया गया। आईसेक्ट भोपाल की कॉर्पोरेट एचआर टीम इस अवसर पर बिलासपुर में उपस्थित रही और श्रीमती पुष्पा कश्यप की अध्यक्षता में टीम एचआर, बिलासपुर ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस इंटरैक्टिव सत्र में 80 से अधिक फैकल्टी सदस्यों ने अपनी पूरी भागीदारी के साथ भाग लिया। विशेषज्ञ प्रख्यात वक्ता श्रीमती गीतिका जोशी जो प्रबंधन और सॉफ्ट स्किल्स में एक कॉर्पोरेट ट्रेनर हैं, ने बात करते हुए टाइम मैनेजमेंट के कई टिप्स दिए और कार्यस्थल पर प्रोडक्टिव होने के तरीके बताए। श्री गौरव शुक्ला, डॉ. सीवीआरयू के रजिस्ट्रार और प्रो-वाइस चांसलर श्रीमती जयती मित्रा ने इस तरह के प्रशिक्षण के माध्यम से कर्मचारियों को अपस्किल करने में एलएंडडी/कॉर्पोरेट एचआर टीम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कुछ अंतराल पर अपने तकनीकी और गैर-तकनीकी कर्मचारियों के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का भी प्रस्ताव रखा। सीवीआरयू बिलासपुर के चांसलर श्री संतोष चौबे, आईसेक्ट के निदेशक डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी और आईसेक्ट विश्वविद्यालय समूह की निदेशक श्रीमती अदिति चतुर्वेदी ने कार्यक्रम की सफलता पर टीम सीवीआरयू और कॉर्पोरेट एचआर/एल एंड डी को बधाई दी।
भोपाल: रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में पांचवां वूमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के वूमेन डेवलपमेंट सेल द्वारा 5वां वूमेन एक्सिलेंस अवार्ड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सुश्री अनुभा श्रीवास्तव (आईएएस), कमिश्नर, हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट विभाग, मध्य प्रदेश , विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ रूबी खान, डायरेक्टर, डायरेक्टोरेट आफ हेल्थ सर्विसेज, सुश्री रवीशा मर्चेंट, प्रिंसिपल डिजाइनर, ट्रीवेरा डिजाइंस, बट ब्रहम प्रकाश पेठिया कुलपति आरएनटीयू उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स, प्रो-चांसलर, आरएनटीयू एंड डायरेक्टर, आइसेक्ट ग्रुप आफ यूनिवर्सिटीज ने की।
इस अवसर पर सुश्री अनुभा श्रीवास्तव ने महिलाओं को अपनी बात रखने एवं निर्णय क्षमता को विकसित करने पर जोर दिया। महिलाओं को अपने व्यक्तिगत विकास की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर भी अपने विचार साझा किए। डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि हमारे जीवन में महिलाओं का एक अहं रोल होता है। चाहे वो रोल हमारी मां के रूप में हो या फिर बहन या पत्नी के रूप में। हमें हर रूप में महिला का साथ मिलता है। लेकिन ऐसा काफी कम होता है जब हम इन्हें इनके कार्य के लिए सम्मानित करते हैं। ऐसे में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हमें यह अवसर देता है कि हम अपने जीवन की महिलाओं को उनके कार्यों और उनके रोल के लिए सम्मानित करें। इसी तारतम्य में आरएनटीयू पांचवां वूमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड से इन्हें सम्मानित कर रहा है।
डॉ रूबी खान ने महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं अपने स्वास्थ्य का ध्यान कैसे रखें इसकी जानकारी दी। वहीं सुश्री रवीशा मर्चेंट ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त रहने एवं किसी भी परिस्थिति पर हार ना मानना एवं परिवार और काम में संतुलन बनाए रखने के विषय में विस्तृत जानकारी दी। डॉ ब्रम्ह प्रकाश पेठिया ने देश की बढ़ती जीडीपी में महिलाओं का अहम योगदान माना। उन्होंने बताया कि जल थल एवं हवाई सीमा में भी विशेष योगदान महिलाएं दे रही हैं।
कार्यक्रम में रायसेन और भोपाल जिले की शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को वूमेन एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया। साथ ही पूर्व में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता महिलाओं को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ संगीता जौहरी, प्रति-कुलपति, आरएनटीयू ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संयोजन एवं समन्वयन नर्सिंग एवं पैरामेडिकल विभाग की अधिष्ठाता एवं महिला विकास प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ मनीषा गुप्ता द्वारा किया गया। मंच का संचालन डॉ रुचि मिश्रा तिवारी ने किया।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: भारत बंद के बाद भी नहीं थमी पेट्रोल-डीजल की कीमतें, आज भी बढ़े दाम
दैनिक भास्कर हिंदी: चुनावी कदम: राजस्थान में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, वसुंधरा सरकार ने घटाया 4% वैट
दैनिक भास्कर हिंदी: आठ महीनों के अंदर सरकार ने पेट्रोल में 11 तो डीजल में बढ़ा दिए 13 रुपए
दैनिक भास्कर हिंदी: कांग्रेस ने कहा 2014 के मुकाबले 2018 में पेट्रोल पर 211% और डीजल पर 433% बढ़ी एक्साइज ड्यूटी
दैनिक भास्कर हिंदी: तलवार और बंदूक की नोक पर पेट्रोल पंप को लूटा, CCTV में कैद हुई वारदात