- Dainik Bhaskar Hindi
- National
- BJP will create electoral atmosphere with bike rally in Delhi
दैनिक भास्कर हिंदी: दिल्ली में बाइक रैली से भाजपा बनाएगी चुनावी माहौल

हाईलाइट
- दिल्ली में बाइक रैली से भाजपा बनाएगी चुनावी माहौल
नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी गुरुवार को राजधानी में बाइक रैली कर दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए माहौल बनाएगी। इस रैली को दिल्ली विजय संकल्प रैली नाम दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी का कहना है कि यह रैली हर धर्म और जाति के युवाओं की ओर से आयोजित की जा रही है, जिसे भाजपा ने समर्थन दिया है।
उन्होंने बताया कि सुबह दस बजे से पंत मार्ग स्थित प्रदेश कार्यालय से रैली शुरू होकर विभिन्न स्थानों से गुजरेगी, जिसमें पार्टी नेता भाग लेंगे।
मनोज तिवारी ने कहा कि युवाओं को हिंसक गतिविधियों से जोड़ने की जो कोशिश हो रही है, उसके खिलाफ युवा स्वत:स्फूर्त रूप से इस रैली का आयोजन कर रहे हैं। भाजपा इस रैली को समर्थन दे रही है। यह रैली सबका साथ-सबका विकास के मूलमंत्र को लेकर आयोजित हो रही है।
तिवारी ने कहा कि भाजपा दिल्ली चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। आठ फरवरी को दिल्ली की जनता जरूर भाजपा को आशीर्वाद देगी।
भोपाल: रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में पांचवां वूमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के वूमेन डेवलपमेंट सेल द्वारा 5वां वूमेन एक्सिलेंस अवार्ड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सुश्री अनुभा श्रीवास्तव (आईएएस), कमिश्नर, हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट विभाग, मध्य प्रदेश , विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ रूबी खान, डायरेक्टर, डायरेक्टोरेट आफ हेल्थ सर्विसेज, सुश्री रवीशा मर्चेंट, प्रिंसिपल डिजाइनर, ट्रीवेरा डिजाइंस, बट ब्रहम प्रकाश पेठिया कुलपति आरएनटीयू उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स, प्रो-चांसलर, आरएनटीयू एंड डायरेक्टर, आइसेक्ट ग्रुप आफ यूनिवर्सिटीज ने की।
इस अवसर पर सुश्री अनुभा श्रीवास्तव ने महिलाओं को अपनी बात रखने एवं निर्णय क्षमता को विकसित करने पर जोर दिया। महिलाओं को अपने व्यक्तिगत विकास की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर भी अपने विचार साझा किए। डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि हमारे जीवन में महिलाओं का एक अहं रोल होता है। चाहे वो रोल हमारी मां के रूप में हो या फिर बहन या पत्नी के रूप में। हमें हर रूप में महिला का साथ मिलता है। लेकिन ऐसा काफी कम होता है जब हम इन्हें इनके कार्य के लिए सम्मानित करते हैं। ऐसे में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हमें यह अवसर देता है कि हम अपने जीवन की महिलाओं को उनके कार्यों और उनके रोल के लिए सम्मानित करें। इसी तारतम्य में आरएनटीयू पांचवां वूमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड से इन्हें सम्मानित कर रहा है।
डॉ रूबी खान ने महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं अपने स्वास्थ्य का ध्यान कैसे रखें इसकी जानकारी दी। वहीं सुश्री रवीशा मर्चेंट ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त रहने एवं किसी भी परिस्थिति पर हार ना मानना एवं परिवार और काम में संतुलन बनाए रखने के विषय में विस्तृत जानकारी दी। डॉ ब्रम्ह प्रकाश पेठिया ने देश की बढ़ती जीडीपी में महिलाओं का अहम योगदान माना। उन्होंने बताया कि जल थल एवं हवाई सीमा में भी विशेष योगदान महिलाएं दे रही हैं।
कार्यक्रम में रायसेन और भोपाल जिले की शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को वूमेन एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया। साथ ही पूर्व में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता महिलाओं को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ संगीता जौहरी, प्रति-कुलपति, आरएनटीयू ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संयोजन एवं समन्वयन नर्सिंग एवं पैरामेडिकल विभाग की अधिष्ठाता एवं महिला विकास प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ मनीषा गुप्ता द्वारा किया गया। मंच का संचालन डॉ रुचि मिश्रा तिवारी ने किया।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: निर्भया कांड : 73 साल में पहली बार 4 मुजरिमों को एक साथ होगी फांसी
दैनिक भास्कर हिंदी: जेएनयू छात्रसंघ का आरोप, कुलपति कर रहे पक्षपात
दैनिक भास्कर हिंदी: उत्तराखंड में गिरी बर्फ, मैदानी इलाकों में बढ़ाएगी ठंड
दैनिक भास्कर हिंदी: देश में सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ना चाहते हैं कुछ लोग : नकवी
दैनिक भास्कर हिंदी: स्प्रिंकलर सिचाईं को अनिवार्य बनाएं : योगी