जम्मू कश्मीर: घाटी में एक ओर भाजपा नेता की हत्या, अब सरपंच को मारी गोली

BJP worker shot dead Dalwash village Budgam
जम्मू कश्मीर: घाटी में एक ओर भाजपा नेता की हत्या, अब सरपंच को मारी गोली
जम्मू कश्मीर: घाटी में एक ओर भाजपा नेता की हत्या, अब सरपंच को मारी गोली
हाईलाइट
  • घाटी में पहले भी हो चुकी है भाजपा नेताओं की हत्या
  • बडगाम जिले में हत्या की वारदात को अंजाम दिया
  • जम्मू कश्मीर में भाजपा नेता को गोली मारी

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता की हत्या का मामला सामने आया है। अब मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में एक बीजेपी कार्यकर्ता को गोली मार दी गई। पुलिस के अनुसार बडगाम के दलवाश गांव में ब्लॉक विकास पार्षद (BDC) अध्यक्ष और भाजपा के सरपंच भूपिंदर सिंह को कथित तौर पर उनके घर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना को लेकर जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दुख जताया है।

बता दें कि ये पहला मामला नहीं है जब किसी भाजपा नेता को इस तरह से निशाना बनाया गया हो। इससे पहले आतंकियों के जरिए कई भाजपा नेताओं की गोली मारकर हत्या की जा चुकी है। वहीं हत्याओं के कारण कई भाजपा नेता पार्टी से इस्तीफा भी दे चुके हैं।

बता दें कि कुछ समय पहले केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष के साथ आतंकियों की गोली का शिकार बने नेताओं के परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया था और नेताओं को पर्याप्त सुरक्षा के लिए पुलिस अधिकारियों से भी बात की थी। हालांकि इसके बावजूद बीजेपी नेताओं के हत्या के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।

 

 

Created On :   23 Sep 2020 4:38 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story