बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी NADA के ब्रांड एंबेसडर बने

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी NADA के ब्रांड एंबेसडर बने

डिजिटल डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी को राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। नाडा को उम्मीद है कि, उनकी लोकप्रियता से देश में खेलों को डोपिंग के कलंक से निजात दिलाने में मदद मिलेगी। सुनील शेट्टी फिटनेस फ्रिक हैं और वह आए दिन फैंस को भी फिट रहने के लिए प्रेरित करते रहते हैं। 

बता दें कि इस साल 150 से अधिक खिलाड़ी डोप परीक्षण में नाकाम रहे। इनमें हालांकि एक तिहाई से भी अधिक बॉडी बिल्डर हैं। तोक्यो ओलंपिक खेलों में जब 8 महीने से भी कम समय बचा है तब इसे अच्छा संकेत नहीं माना जा सकता है। विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) ने इस साल के शुरू में नाडा प्रयोगशाला को निलंबित कर दिया था और अब नाडा जो भी नमूने एकत्रित करता है उनका भारत से बाहर परीक्षण किया जाएगा। 

नाडा के महानिदेशक नवीन अग्रवाल ने कहा कि, सुनील शेट्टी की ख्याति और लोकप्रियता का प्रभाव किसी पूर्व या वर्तमान खिलाड़ी की तुलना में अधिक पड़ेगा। उन्होंने कहा, "हमारा मानना है कि, सुनील शेट्टी जैसा मशहूर अभिनेता डोपिंग के खिलाफ संदेश देने में सफल रहेगा कि, डोपिंग खुद के और देश के लिये सही नहीं है। हमें लगता है कि, किसी अभिनेता की देश के लोगों में ज्यादा पहुंच होती है।

Created On :   10 Dec 2019 8:12 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story