रायगढ़ बस हादसा : NDRF का ऑपरेशन खत्म, सभी 30 शव बाहर निकाले गए

रायगढ़ बस हादसा : NDRF का ऑपरेशन खत्म, सभी 30 शव बाहर निकाले गए
हाईलाइट
  • एक छात्र ने बाहर निकलकर फोन पर दी सूचना।
  • बचाव कार्य जारी
  • स्थानीय ग्रामीण भी दे रहे साथ।
  • मुंबई से पिकनिक मनाने महाबलेश्वर जा रहे थे कॉलेज छात्र।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई के पास हुए बस हादसे में मारे गए सभी 30 लोगों के शव निकाल लिए गए हैं। इस हादसे में सिर्फ प्रकाश सावंत नाम का शख्स ही बचा है जो वक्त रहते बस से बाहर कूद गया था। बस में कुल 31 लोगों सवार थे।

 



बस में कोंकण कृषि विद्यापीठ के कर्मचारी सवार थे। सभी महाबलेश्वर पिकनिक मनाने जा रहे थे। मुंबई से 100 किमी दूर रायगढ़ के पास बस 500 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

 

 

ये बस रायगढ़ जिले में पड़ने वाले आंबेनली घाट के पास खाई में जा गिरी। इस भीषण हादसे में एक शख्स प्रकाश सावंत बच गया, जिसने खाई से बाहर निकलकर फोन पर इस दुर्घटना की जानकारी दी।

 

                   
 

हादसे में बचे प्रकाश ने बताया कि बरसात की वजह से सड़क पर कीचड़ भरा हुआ था और पत्थर पड़े हुए थे। अचानक से बस एक जगह पर खाई में गिरने लगी। किसी को कुछ समझ नहीं आया। मैं वक्त रहते नीचे कूद गया और पेड़ की कुछ डालियां मेरे हाथ में आ गईं। किसी तरह ऊपर चढ़कर रोड तक पहुंचा। वहां भीड़ लगी हुई थी। एक व्यक्ति से मोबाइल लेकर पुलिस को कॉल किया।

 

                 

घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव के लिए राष्ट्रीय आपदा राहत बल (एनडीआरएफ) को घटनास्थल पर पहुंच गया था। राहत और बचाव कार्य के लिए ट्रैकर की मदद ली जा रही है। इसमें पहाड़ों पर चढ़ाई करने वाले एक्सपर्ट को लगाया जा रहा है।

 

                        

एसपी अनिल पारस्कर के मुताबिक हादसे की जगह पर मोबाइल नेटवर्क न होने की वजह से बचाव कार्य में परेशानी आई। बस सुबह 10.30 बजे खाई में गिरी थी। पुलिस और प्रशासन को हादसे की सूचना करीब 12 बजे मिली। मारे गए लोगों की उम्र 30 से 45 साल थी। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम शाम तक शवों को ऊपर ला पाई।

Created On :   28 July 2018 9:03 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story