- भारत में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 13,823 नए मामले सामने आए। 162 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,52,718 हो गई है।
- J-K: अख्नूर सेक्टर पर पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, फायरिंग में 4 भारतीय जवान जख्मी
- तांडव विवाद: मुंबई पहुंची UP पुलिस, आज वेब सीरीज के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर से होगी पूछताछ
- गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व आज, PM मोदी ने उनके साहस और बलिदान को किया याद
- मुस्लिम संगठनों की ओर से 22 जनवरी को बुलाया गया बेंगलुरु बंद कैंसिल
केंद्रीय मंत्री गिरिराज बोले, NRC है हिंदुस्तान की मांग

हाईलाइट
- केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एनआरसी को देश में आवश्यक बताया
- मंत्री सिंह ने एनआरसी को हिंदुस्तान की मांग बताते हुए ट्वीट किया
- इससे पहले भी लिखा, पश्चिम बंगाल बिहार में एनआरसी की जरूरत
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) को लेकर किसी भी हाल में पीछे हटने को तैयार नहीं दिख रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को एक बार फिर एनआरसी को देश में आवश्यक बताते हुए इसे पूरे हिंदुस्तान की मांग बताई।
बिहार के बेगूसराय के सांसद और भाजपा के फायरब्रांड नेता माने जाने वाले सिंह ने एक ट्वीट किया, एक देश एक कानून और एक नागरिकता, यही है हिंदुस्तान की पहचान। एनआरसी है हिंदुस्तान की मांग।
एक देश एक कानून और एक नागरिकता, यही है हिंदुस्तान की पहचान।
— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) November 22, 2019
NRC है हिंदुस्तान की मांग।
आपको बता दें कि इससे पहले भी केंद्रीय मंत्री सिंह लगातार एनआरसी के पक्ष में मुखर रहे हैं। सिंह ने कुछ दिन पहले ही ट्वीट किया था कि पश्चिम बंगाल और बिहार में एनआरसी की जरूरत है।
उन्होंने लिखा था, पश्चिम बंगाल बिहार में एनआरसी की जरूरत, बिहार में एनआरसी की जरूरत, बाहरी लोगों को छोड़ना होगा देश। जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू हो। अपने संस्कार व संस्कृति को सहेजने की जरूरत।
News from Purnia Locals:-
— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) November 17, 2019
•बंगाल बिहार में एन॰आर॰सी॰ की ज़रूरत
•बिहार में एन॰आर॰सी॰ की ज़रूरत,बाहरी लोगों को छोड़ना होगा देश।
•जनसंख्या नियंत्रण क़ानून लागू हो।
•अपने संस्कार व संस्कृति को सहेजने की ज़रूरत।
•जीत मेरी नहीं बल्कि जनता की हुई है। pic.twitter.com/klx1cgosHJ
उल्लेखनीय है कि गुरुवार को जद (यू) के उपाध्यक्ष और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने एनआरसी के मुद्दे पर बिना किसी का नाम लिए भाजपा पर निशाना साधा था।
प्रशांत ने ट्वीट किया कि 15 से अधिक राज्यों में गैर-भाजपाई मुख्यमंत्री हैं और ये ऐसे राज्य हैं, जहां देश की 55 फीसदी से अधिक जनसंख्या है।
15 plus states with more than 55% of India’s population have non-BJP Chief Ministers. Wonder how many of them are consulted and are on-board for NRC in their respective states!!
— Prashant Kishor (@PrashantKishor) November 20, 2019
उन्होंने सवालिया लहजे में कहा, आश्चर्य यह है कि उनमें से कितने लोगों से एनआरसी पर विमर्श किया गया और कितने अपने-अपने राज्यों में इसे लागू करने के लिए तैयार हैं।
कमेंट करें
ये भी पढ़े
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।