उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार

Chances of dry weather in Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार
उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार

लखनऊ, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में सुबह से धूप खिली हुई है। पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। मंगलवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस है।

मौसम विभाग के अनुसार, अभी मौसम में कुछ खास बदलाव नहीं दिख रहा है। हल्की ठंडक जरूर बढ़ती जाएगी। तापमान में क्रमश: गिरावट होगी क्योंकि उत्तर-पश्चिमी हवाएं 31 अक्टूबर तक चलती रहेंगी। हालांकि हवाओं की रफ्तार काफी कम हो जाएगी। पूरे प्रदेश में मौसम के शुष्क रहने के आसार हैं।

मंगलवार को कानपुर का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस, आगरा का 18 डिग्री, मेरठ का 19 डिग्री, गोरखपुर का 20 डिग्री, बहराइच का 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सोमवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Created On :   29 Oct 2019 5:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story