नागरिकता कानून विरोध: 8 हजार लोगों पर एफआईआर, कांग्रेस पार्षद समेत 49 गिरफ्तार

Citizenship amendment act protection ahmedabad lucknow congress bjp bsp sp
नागरिकता कानून विरोध: 8 हजार लोगों पर एफआईआर, कांग्रेस पार्षद समेत 49 गिरफ्तार
नागरिकता कानून विरोध: 8 हजार लोगों पर एफआईआर, कांग्रेस पार्षद समेत 49 गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। देश में नागिरकता कानून विरोध ने हिंसक रूप में बदल गया है। देश के कई हिस्सों में आम जनता और पुलिस के बीच झड़प देखने को मिल रही है। जहां केंद्र सरकार विपक्षी पार्टियों पर एक्ट को लेकर अफवाह फैलाने का आरोप लगा रही है। वहीं विपक्ष नागरिकों के साथ मिलकर सड़कों पर प्रदर्शन कर रही है। इधर गुजरात पुलिस हिसंक प्रदर्शन में शामिल आठ हजार लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। आज (शुक्रवार) इस मामले में अहमदाबाद से कांग्रेस पार्षद समेत 49 लोगों गिरफ्तार किया गया। इनमें सपा के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क और फिरोज खान भी शामिल हैं। 

वहीं बढ़ती हिंसा और विरोध को देखते हुए भाजपा ने एक आपात बैठक बुलाई है। बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने बैठक 30 दिसंबर को बुलाई है। इस बैठक में पार्टी के सभी महासचिवों को बुलाया गया है। इसमें नागरिकता कानून बनने के बाद उपजी परिस्थितियों के बारे में पार्टी कार्यकर्ताओं के फीडबैक पर विचार किया जाएगा। 

मायावती ने साधा निशाना

बसपा प्रमुख मायावती ने लखनऊ और संभल में हुए हिंसक प्रदर्शन को लेकर सपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि किसी भी विरोध प्रदर्शन या धरने में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। मायावती ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा, हमने नागरिकता संशोधन विधेयक का विरोध किया है। इसका विरोध करते रहेंगे, लेकिन अन्य पार्टियों की तरह हम सार्वजनिक संपत्ति को नष्ट करने और हिंसा पर विश्वास नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि, मैं अपनी पार्टी के लोगों से अपील करती हूं कि सड़कों पर न उतरें। विरोध के दूसरे तरीकों को अपनाएं। 

Created On :   20 Dec 2019 7:07 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story