CAA Protest: लखनऊ में विरोध प्रदर्शन के दौरान एक युवक की मौत

Citizenship amendment act protest live updates, CAA, delhi, bihar, up modi government left party
CAA Protest: लखनऊ में विरोध प्रदर्शन के दौरान एक युवक की मौत
CAA Protest: लखनऊ में विरोध प्रदर्शन के दौरान एक युवक की मौत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन जारी है। आज (गुरुवार) लेफ्ट पार्टियों ने भारत बंद का आह्वान किया है। प्रदर्शन को देखते हुए देश के कई हिस्सों में धारा 144 लगाई गई है। उत्तर प्रदेश, कर्नाटक के कई हिस्सों में बड़े प्रदर्शन की संभावना है। वहीं बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 पर स्थगन नहीं होगा। मामले की अगली सुनवाई 22 जनवरी को होगी। अधिनियम के विरोध में कोर्ट में 60 याचिकाएं दायर हैं। 

LIVE:

  • लखनऊ: हजरतगंज में विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया है। प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया। एक मीडिया ओबी वैन को भी आग लगा दी। 

 

  • एम्स प्रशासन ने अपने कर्मचारियों, संकाय, डॉक्टरों, नर्सों और छात्रों को किसी भी धरना, विरोध, हड़ताल में शामिल न होने को कहा है। 
  • नागपुर में नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शनकारियों ने मार्च निकाला। 
  • भारती एयरटेल के संस्थापक अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल ने दिल्ली के कुछ हिस्सों में इंटरनेट सेवाओं पर रोक पर कहा कि हम सरकार के आदेश मानने के लिए बाध्य हैं। हम सरकार के आदेश का पालन कर रहे हैं। 
  • एनएच-8 पर ट्रैफिक जाम की वजह से 16 उड़ानों में देरी हुई है। इंडिगो ने 19 उड़ानों को रद्द कर दिया है। चालक दल के सदस्य ट्रैफिक जाम और अन्य कारणों से ट्रैफिक जाम में फंसे हैं। 
  • देशभर में नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध पर चर्चा करने के लिए सोनिया गांधी के आवास पर कांग्रेस कोर कमेटी की बैठक बुलाई गई है।  
  • सम्भल में एक राज्य परिवहन की बस को आग लगा दी गई है। 
  • कांग्रेस विधायक रिजवान अरशद को पुलिस ने हिरासत में लिया है। 
  • याचिकाकर्ता ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि पुलिस ने जबरदस्ती जामिया मिलिया इस्लामिया परिसर में प्रवेश किया और छात्रों के साथ मारपीट की। याचिकाकर्ता ने जांच की मांग की है।
  • गुवाहाटी में कांग्रेस नेता हरीश रावत और रिपुन बोरा ने विरोध प्रदर्शन में भाग लिया। 
  • एयरटेल ने सरकार के आदेश पर दिल्ली के कुछ इलाकों में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद की।
  • दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज देश में कानून व्यवस्था बिगड़ रही है। सभी नागरिकों में डर है। मैं केंद्र सरकार से अपील करता हूं कि वह इस कानून को लागू न करे और युवाओं को रोजगार दे।
  • पटना में जन अधिकारी पार्टी नेता पप्पू यादव ने बेड़ियां पहनकर विरोध प्रदर्शन किया। 
  • हैदराबाद पुलिस ने चारमीनार के पास प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। 
  • बेंगलुरु सिटी पुलिस ने नागरिकों से अनुरोध किया कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। 
  • बेंगलुरु के टाउन हॉल में विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने इतिहासकार और लेखक रामचंद्र गुहा को हिरासत में लिया। 
  • वामपंथी दलों ने नागरिकता संशोधन अधिनियम और एनआरसी के खिलाफ बेंगलुरू में विरोध प्रदर्शन किया। 
  • पुलिस ने लाल किले के पास प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। 
  • कर्नाटक: लेफ्ट विंग और मुस्लिम संगठन के कंसोर्टियम ने कालाबुरागी में विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने 20 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। 
  • चेन्नई पुलिस ने वल्लुवर कोट्टम में नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ होने वाली रैली के लिए अनुमति रद्द कर दी है। 
  • दिल्ली के लालकिले इलाके में धारा 144 लगा दी गई है। चार से अधिक लोग एक साथ बाहर नहीं रह सकते हैं।
  • दिल्ली में कई मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है।  
  • बेंगलुरू में बड़े प्रदर्शन की आशंका के चलते पुलिस कड़ी कर दी गई है। कर्नाटक मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने सीनियर अधिकारियों के साथ बैठक की है। 
  • हैदराबाद पुलिस ने ट्वीट किया है कि आज किसी भी रैली, प्रदर्शन की इजाजत नहीं है। 
  • पटना में एआईएसएफ के कार्यकर्ताओं ने राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोकी। 
  • नागरिकता कानून के खिलाफ वाम दलों ने आज पूरे देश में प्रदर्शन करने का ऐलान किया। 
  • उत्तरप्रदेश में धारा 144 लागू। 

 

 

Created On :   19 Dec 2019 3:32 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story