CAA Protest: बुलंदशहर में प्रदर्शनकारियों ने वाहन को फूंका

CAA Protest: बुलंदशहर में प्रदर्शनकारियों ने वाहन को फूंका

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ देशभर में हिसंक प्रदर्शन हो रहा है। दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश तक प्रदर्शनकारी कानून को अपने हाथ में ले रहे हैं। गुरुवार को कई वाहनों में आगजनी और तोड़फोड़ की गई। पुलिस थाने औक चौकी को आग के हवाले कर दिया गया। पुलिसकर्मियों को पीटा गया। वहीं लखनऊ में एक और मंगलौर में दो की मौत हो गई। वहीं केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए हमलों को लेकर चिंता व्यक्त की। इधर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ा फैसला लिया। उन्होंने कहा कि मैंने इस मुद्दे पर बैठक बुलाई है। जो भी इस हिंसा का जिम्मेदार होगा, उसकी जवाबदेही तय करेंगे। सीएम ने कहा, हिंसा में दोषी पाए जाने वाले लोगों की संपत्ति जब्त की जाएगी और सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुकसान का हर्जाना वसूला जाएगा। 

LIVE: 

  • बुलंदशहर में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान वाहन को आग लगा दी गई। घटनास्थल पर भारी पुलिस की मौजूद थी।
  • मुजफ्फरनगर में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी। धारा 144 लागू। 
  • जाफराबाद और मौजपुर-बाबरपुर के प्रवेश और निकास द्वार बंद हैं। इन स्टेशनों पर ट्रेनें नहीं रुकेंगी। जामिया मिल्लिया इस्लामिया के प्रवेश और निकास द्वार बंद हैं। इस स्टेशन पर ट्रेनें नहीं रुकेंगी।
  • कल मंगलुरु में नागरिकता संशोधन कानून  के विरोध में हुई हिंसा के दौरान मारे गए दो लोगों के शव उनके परिवारों को सौंप दिए गए हैं। 
  • नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ जामा मस्जिद में विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद को हिरासत में लेने की कोशिश की। लेकिन आजाद को उनके समर्थकों ने मौके से निकाल दिया।
  • जामिया मिल्लिया इस्लामिया : एसएसपी, मंज़िल सैनी के नेतृत्व में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) की 7 सदस्यीय जांच टीम ने आज जामिया मिल्लिया इस्लामिया का दौरा किया। उन्होंने विश्वविद्यालय के पुस्तकालय का निरीक्षण किया और 15 दिसंबर 2019 को हुई घटना के बारे में जानकारी ली।
  • मुम्बई में हरि मस्जिद के बाहर नागरिकता संशोधन कानून और NRC के खिलाफ विरोध प्रदर्शन।
  • वाराणसी में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया।
  • चंद्रशेखर आजाद का भीम आर्मी के होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने जामा मस्जिद के पास से हिरासत में लिया। 
  • नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ जामा मस्जिद में विरोध प्रदर्शन जारी है। भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद भी वहां मौजूद हैं। दिल्ली पुलिस हालात पर नजर रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रही है। आजाद को जामा मस्जिद से जंतर मंतर तक एक विरोध मार्च के लिए अनुमति नहीं दी गई थी।
  • केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून भारत के किसी भी नागरिक के अधिकारों को नहीं छीनती है। जो लोग हिंसक तत्वों का समर्थन कर रहे हैं, मैं राज्य सरकारों से उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील करती हूं।
  •  जामा मस्जिद के पास स्थानीय लोगों ने दिल्ली पुलिस पीआरओ, एमएस रंधावा और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को गुलाब भेंट किए हैं।
  • सीलमपुर इलाके में पुलिस फ्लैग मार्च कर रही है। अतिरिक्त डीसीपी नॉर्थ ईस्ट दिल्ली, आरपी मीणा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं। 
  • कर्नाटक गृहमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि कल बहुत से लोग पड़ोसी राज्य से आए थे। उनकी उपस्थिति के कारण बहुत हिंसा हुई। आज स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है।
  • बीजेपी नेता जी किशन रेड्जी ने कहा कि मैं लोगों से नागरिकता संशोधन अधिनियम का विरोध न करने की अपील करता हूं। इस कानून में किसी भी भारतीय नागरिक के खिलाफ एक भी शब्द या लाइन नहीं हैं। मैं राजनीतिक दलों और बुद्धिजीवियों से पूछता हूं, क्या आर लोगों को धर्म के आधार पर विभाजित करने की कोशिश कर रहे हैं। 
  • लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के कई शहरों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। जिन शहरों में पूरी तरह से इंटरनेट बंद हैं, उनमें लखनऊ, बरेली, अलीगढ़, गाजियाबाद, प्रयागराज, संभल, मेरठ, मऊ और कानपुर शामिल हैं।
  • ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के हेड ऑफिस में यूनाइटेड मुस्लिम एक्शन कमेटी, हैदराबाद मीटिंग हुई। 
  • भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को जामा मस्जिद से जंतरमंतर तक मार्च निकालने की इजाजत नहीं दी गई है।
  • नोएडा में बंद नहीं है इंटरनेट। 
  • दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन: जामिया मिलिया इस्लामिया और जसोला विहार शाहीन बाग के प्रवेश और निकास द्वार बंद हैं। इन स्टेशनों पर ट्रेनें नहीं रुकेंगी। 

Created On :   20 Dec 2019 3:05 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story