बिहार में छाए बादल, बूंदाबांदी की संभावना

Cloudy in Bihar, the possibility of drizzle
बिहार में छाए बादल, बूंदाबांदी की संभावना
बिहार में छाए बादल, बूंदाबांदी की संभावना

पटना, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के करीब सभी क्षेत्रों में शनिवार के दिन आसमान में बादल छाए हुए हैं। इस बीच कई क्षेत्रों में हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पटना में शुक्रवार की तुलना में शनिवार को न्यूनतम तापमान लुढ़क कर 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि आने वाले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में हल्के से लेकर घने बादल छाए रहेंगे तथा कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तापमान में भी मामूली गिरावट दर्ज की जाएगी तथा अधिकतम और न्यूनतम तापमान में काफी कम अंतर होगा।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भागलपुर का शनिवार को न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री, गया का 19.2 डिग्री और पूर्णिया का 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

शनिवार के दिन पटना का अधिकतम पारा 25.0 डिग्री सेल्सियस के करीब ही रहने के आसार हैं। पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Created On :   26 Oct 2019 5:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story