देश के इन इलाकों में पड़ने वाली है भीषण ठंड, अगले तीन दिन तक कई राज्यों में चलेगी शीतलहर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

cold wave will continue in many states for the next three days
देश के इन इलाकों में पड़ने वाली है भीषण ठंड, अगले तीन दिन तक कई राज्यों में चलेगी शीतलहर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम का हाल  देश के इन इलाकों में पड़ने वाली है भीषण ठंड, अगले तीन दिन तक कई राज्यों में चलेगी शीतलहर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
हाईलाइट
  • कुछ राज्यों में शीतलहर का प्रकोप

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पहाड़ी राज्यों मे हो रही बर्फबारी के कारण  उत्तर भारत के मैदानी इलाके में ठंड बढ़ गई है। राजधानी दिल्ली समेंत उत्तर भारत के कई राज्यों में पारा दिन-प्रतिदिन गिरता जा रहा है। जिसकी वजह से कुछ राज्यों में शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल रहा है। उधर दक्षिणी राज्यों में हल्की बूंदाबांदी भी जारी है। वहीं पिछले 24 घंटें में पंजाब, हरियाणा, उत्तरी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में न्यूनतम पारा 6 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और उत्तर पूर्व यूपी में न्यूनतम तापमान नॉर्मल से 2-3 डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया है। इसी वजह से लोगों को भारी ठंड का सामना करना पड़ रहा है। 

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्व मध्य अरब सागर में डीप डिप्रेशन की स्थिति पैदा हो गई है। केरल राज्य में बीते दिन बारिश भी हुई है। हालांकि मौसम विभाग ने 15 से 16 दिसंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बर्षा की चेतावनी जारी की है। इसके लिए मछुआरों को अभी से ही सलाह दी जारी रही है कि दक्षिणी अंडमान समुद्र के किनारे ना जाएं। इसके आलावा 16 दिसंबर को दक्षिणी पूर्व  बंगाल की खाड़ी में मछुआरों को नहीं जाने के संदेश दिए गए है। 

तीन दिन तक कई राज्यों में चलेगी शीतलहर

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि  हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तरी राजस्थान के कई क्षेत्रों में 16 से 18 दिसंबर तक यानी तीन दिनों तक शीतलहर चलने वाली है। आने वाले दिनों में न्यूनतम ताप और कम होने के आसार है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान करते हुए बताया कि नॉर्थवेस्ट इंडिया में आगामी 24 घंटे के दौरान तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी आयेगी। वहीं मध्य भारत में भी लोगों को राहत मिलती हुई दिखाई नहीं दे रही है। यहां पर न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने के आसार है। पूर्वी भारत में अगले दो दिनों तक तापमान में दो से तीन सेल्सियस कमी देखने को मिलेगी और  अगले कुछ दिनों तक तापमान स्थिर देखने को मिल सकता है। गुजरात में अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई कमी देखने को नहीं मिलेगी और उसके बाद पारा में गिरावट देखी जा सकती है।  

जानें कश्मीर में ठंड के क्या है हालात

केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के घाटी में ठंड का प्रकोप जारी है। वहां के लोगों को कई तरह की दिक्कतों से दो-चार होना पड़ रहा है। मौसम विभाग के प्रवक्ता के मुताबिक कश्मीर घाटी के पर्यटन स्थल में सबसे ज्यादा ठंड दर्ज किया यहां का न्यूनतम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.2 डिग्री नीचे रहा।  बीती रात यहां का पारा शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। कश्मीर के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थल गुलमर्ग के हालात काफी खराब है यहां का न्यूनतम तापमान शून्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। बीती रात यहां का तापमान शून्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड किया गया था। 

Created On :   15 Dec 2022 3:29 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story