- Dainik Bhaskar Hindi
- National
- congress attacks amit shah on flag incidence on independence day
दैनिक भास्कर हिंदी: अमित शाह के हाथ से गिरा तिरंगा, कांग्रेस ने कहा- झंडा नहीं संभाल सकते, देश क्या संभालेंगे
हाईलाइट
- 72वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज पूरा देश जश्न में डूबा हुआ है।
- भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी पार्टी कार्यालय में तिरंगा फहराया।
- तिरंगा फहराने वक्त शाह से नीचे गिरा तिरंगा।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 72वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज पूरा देश जश्न में डूबा हुआ है। जहां प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराया, वहीं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी पार्टी कार्यालय में तिरंगा फहराया। इस दौरान शाह को एक असहज स्थिति से भी गुजरना पड़ा। तिरंगा फहराते वक्त शाह ने उससे जुड़ी रस्सी को तेजी से खींच दिया, जिससे कि तिरंगा नीचे गिर गया। कांग्रेस ने अब इस वीडियो को वायरल कर भाजपा पर निशाना साधा है।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अमित शाह शुरुआत से ही बहुत जल्दी में दिख रहे थे। इसी दौरान उन्होंने जल्दबाजी में तिरंगे की रस्सी खीचीं, जिससे झंडा नीचे गिर गया। हालांकि झंडे को फिर से ऊपर किया गया। इसके बाद वहां मौजूद सब लोगों ने तिरंगे को सलामी दी।
जो देश का झंडा नहीं संभाल सकते, वो देश क्या संभालेंगे?
— Congress (@INCIndia) August 15, 2018
50 साल से ज्यादा देश के तिरंगे का तिरस्कार करने वालों ने अगर ये नहीं किया होता तो शायद आज तिरंगे का ऐसा अपमान न होता।
दूसरों को देशभक्ति का सर्टिफिकेट देने वालों को राष्ट्रगान का तौर-तरीका तक पता नहीं। pic.twitter.com/FmiEI5B7D7
इस घटना के बाद कांग्रेस ने इस वीडियो को अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर करते हुए शाह और भाजपा की कड़ी आलोचना की है। कांग्रेस ने लिखा है, 'जो देश का झंडा नहीं संभाल सकते, वो देश क्या संभालेंगे? 50 साल से ज्यादा देश के तिरंगे का तिरस्कार करने वालों ने अगर ये नहीं किया होता तो शायद आज तिरंगे का ऐसा अपमान न होता। दूसरों को देशभक्ति का सर्टिफिकेट देने वालों को राष्ट्रगान का तौर-तरीका तक पता नहीं।'
बता दें कि आजादी की 72वीं सालगिरह पर आज देशभर में जश्न मनाया जा रहा है। दिल्ली में लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ध्वजारोहण किया। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने उनकी अगवानी की। इसके बाद प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने भाषण शुरू किया। प्रधानमंत्री का भाषण 82 मिनट तक चला, जिसमें उन्होंने सरकार के 4 साल का हिसाब-किताब जनता को दिया। मोदी ने भाषण में तीन तलाक और कश्मीर के मुद्दे को उठाया तो किसानों और तकनीक की बात भी की।
आईसेक्ट ग्रुप भोपाल: आईसेक्ट द्वारा ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट विषय पर विशेष ट्रेनिंग सेशन आयोजित
डिजिटल डेस्क, भोपाल। आईसेक्ट के एचआर एवं लर्निंग एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट द्वारा एम्पलॉइज के लिए ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट पर एक विशेष ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया गया। इसमें यूनाइटेड किंगडम के कॉर्पोरेट इंटरनेशनल ट्रेनर जुबेर अली द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को अपने अनुभवों, डेमोंस्ट्रेशन, वीडियो, स्लाइड शो के माध्यम से नई स्किल्स को प्राप्त करने और अपनी पर्सनेलिटी को बेहतर बनाने के तरीके बताए। साथ ही उन्होंने पर्सनेलिटी डेवलपमेंट और अपस्किलिंग के महत्व पर बात की और बताया कि करियर ग्रोथ के लिए यह कितना आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने सफलता के लिए नौ सक्सेस मंत्र भी दिए। इस दौरान कार्यक्रम में एचआर कंसल्टेंट डी.सी मसूरकर और अल नूर ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित रहे।
इस पहल पर बात करते हुए आईसेक्ट के निदेशक सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि आईसेक्ट कौशल विकास के महत्व को समझता है इसी कारण अपने एम्पलॉइज की अपस्किलिंग के लिए लगातार विभिन्न प्रशिक्षण सेशन का आयोजन करता है। इसी कड़ी में ग्लोबल पर्सनेल डेवलपमेंट पर यह ट्रेनिंग सेशन भी एक कदम है।
स्कोप कैम्पस: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली भीमबेटका, ओबेदुल्लागंज, मंडीदीप, भोजपुर होते हुए पहुंची रबीन्द्रनाथ नाथ टैगोर विश्वविद्यालय और स्कोप कैम्पस
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय और खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायसेन के संयुक्त तत्वावधान में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली आयोजित की गई। यह यात्रा होशंगाबाद से पर्वतारोही भगवान सिंह भीमबेटका लेकर पहुंचे। फिर भीमबेटका से रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने मशाल लेकर ओबेदुल्लागंज की ओर प्रस्थान किया। ओबेदुल्लागंज में रैली का स्वागत किया गया। साथ ही ओबेदुल्लागंज में मशाल यात्रा को विभिन्न स्थानों पर घुमाया गया। तत्पश्चात यात्रा ने मंडीदीप की ओर प्रस्थान किया। मंडीदीप में यात्रा का स्वागत माननीय श्री सुरेंद्र पटवा जी, भोजपुर विधायक ने किया। अपने वक्तव्य में उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने के लिए मप्र सरकार द्वारा की जा रही पहलों की जानकारी दी और युवाओं को खेलों को जीवन में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अलावा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में खिलाड़ियों को जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खेलों इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों को रेखांकित किया।
साथ ही कार्यक्रम में रायसेन के डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर श्री जलज चतुर्वेदी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला और खेलों इंडिया यूथ गेम्स के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। यहां से धावकों ने मशाल को संभाला और दौड़ते हुए भोजपुर मंदिर तक पहुंचे। मंदिर से फिर यात्रा रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय तक पहुंचती और यहां यात्रा का डीन एकेडमिक डॉ. संजीव गुप्ता द्वारा और उपकुलसचिव श्री समीर चौधरी, उपकुलसचिव अनिल तिवारी, उपकुलसचिव ऋत्विक चौबे और स्पोर्ट्स ऑफिसर सतीश अहिरवार द्वारा भव्य स्वागत किया जाता है। मशाल का विश्वविद्यालय में भी भ्रमण कराया गया। यहां से यात्रा स्कोप कैम्पस की ओर प्रस्थान करती है। स्कोप कैम्पस में स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. डी.एस. राघव और सेक्ट कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सत्येंद्र खरे ने स्वागत किया और संबोधित किया। यहां से मशाल को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के उपसंचालक जोश चाको को सौंपा गया।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: देश के नाम संबोधन में बोले राष्ट्रपति- महिलाओं की आजादी में ही देश की आजादी
दैनिक भास्कर हिंदी: लाल किले पर पीएम मोदी की सुरक्षा करेंगी देश की बेटियां, जानिए सुरक्षा तैयारियां
दैनिक भास्कर हिंदी: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जगमगाया पूरा देश, देखें तस्वीरें...
दैनिक भास्कर हिंदी: महात्मा गांधी ने 85 साल पहले बनवाया था ये ऐतिहासिक कुआं, आज क्यों है दिलों से दूर?
दैनिक भास्कर हिंदी: 72वे स्वतंत्रता दिवस पर जानें, देशभक्ति का पाठ पढ़ाने वाली बॉलीवुड की 10 बेहतरीन फिल्में