हरियाणा में कांग्रेस, भाजपा ने 2-2 सीटों पर जीत दर्ज की

Congress, BJP win 2-2 seats in Haryana
हरियाणा में कांग्रेस, भाजपा ने 2-2 सीटों पर जीत दर्ज की
हरियाणा में कांग्रेस, भाजपा ने 2-2 सीटों पर जीत दर्ज की

चंडीगढ़, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस ने दो-दो सीटें जीती हैं। निवर्तमान मंत्री कृष्ण बेदी को हार का सामना करना पड़ा और निवर्तमान वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने भी हार स्वीकार कर ली है।

नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस उम्मीदवार मम्मन खान ने भाजपा के नसीम अहमद को हराया। अहमद ने 2014 और 2009 के विधानसभा चुनावों में इस सीट पर जीत दर्ज की थी।

भाजपा के प्रमोद विज ने पानीपत नगर और महिपाल ढांडा ने पानीपत ग्रामीण सीट पर जीत दर्ज की है।

मौजूदा कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई ने अपने गढ़ आदमपुर में भाजपा की अपनी नजदीकी प्रतिद्वंद्वी व टिक टॉक सेलिब्रिटी सोनाली फोगाट को हरा दिया है।

नैना चौटाला ने अपने बेटे दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) से भिवानी जिले की बड़हरा सीट जीती है।

मनोहर लाल खट्टर की अगुवाई वाली सरकार के ज्यादातर निवर्तमान मंत्री व मुख्य जाट चेहरे मतगणना के शुरुआती चरण में पीछे चल रहे हैं।

Created On :   24 Oct 2019 9:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story