Delhi Election 2020: अलका लांबा ने पोलिंग बूथ पर AAP कार्यकर्ता को मारा चांटा

Delhi Election 2020: अलका लांबा ने पोलिंग बूथ पर AAP कार्यकर्ता को मारा चांटा
हाईलाइट
  • आप कार्यकर्ता और अलका लांबा के बीच झड़प
  • आप कार्यकर्ता ने की थी अलका के बेटे पर टिप्पणी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा की 70  सीटों के लिए मतदान जारी है। इस बीच यहां से एक बड़ी खबर सामने आई है। चांदनी चौक से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा (Alka Lamba)  ने आम आदमी पार्टी के एक कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने की कोशिश की। हालांकि उसे लगा नहीं। 

दरअसल चांदनी चौक के मजनू का टीले मतदान केंद्र पर लांबा और आप (AAP) कार्यकर्ता के बीच बहसबाजी हुई। अलका का आरोप है कि आप कार्यकर्ता ने उनके बेटे के बारे में गलत टिप्पणी की। गुस्से में लांबा ने चांटा मारने की कोशिश की। इसके बाद दोनों ही पार्टियों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। पुलिस ने आकर बीच बचाव किया। आप नेता संजय सिंह (Sanjay Singh) ने कहा कि वह चुनाव आयोग (Election Commission) से अलका लांबा की शिकायत करेंगे। 

Created On :   8 Feb 2020 6:22 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story