राजस्थान: दिग्गजों को मिली चुनावी कमान, राहुल ने की हर वर्ग को साधने की कोशिश

Congress sets up committees for rajasthan election 2018
राजस्थान: दिग्गजों को मिली चुनावी कमान, राहुल ने की हर वर्ग को साधने की कोशिश
राजस्थान: दिग्गजों को मिली चुनावी कमान, राहुल ने की हर वर्ग को साधने की कोशिश
हाईलाइट
  • अशोक गहलोत को समन्वय समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है
  • चुनाव समिति की जिम्मेदारी प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट को दी गई है
  • प्रकाशन एवं प्रसार समिति का प्रभार पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी जोशी को

डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कमर कसनी शुरू कर दी है। साल के आखिर में होने वाले चुनाव के लिए जिम्मेदारियां मिलनी शुरू हो गई हैं। वरिष्ठ नेता, पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के संगठन महासचिव अशोक गहलोत को समन्वय समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। चुनाव समिति की जिम्मेदारी प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट को दी गई है। प्रकाशन एवं प्रसार समिति का प्रभार पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी जोशी को दिया गया है। लिस्ट में सभी क्षेत्र और वर्ग के नेताओं को प्रतिनिधित्व देने और गुटों को एकजुट रखने की कोशिश की गई है।

Created On :   5 Oct 2018 4:12 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story