राहुल गांधी के विमान में आई तकनीकी खराबी, पटना से वापस दिल्ली लौटे

राहुल गांधी के विमान में आई तकनीकी खराबी, पटना से वापस दिल्ली लौटे
हाईलाइट
  • इंजन खराबी के कारण दिल्ली वापस लौटे।
  • कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के विमान का इंजन में खराबी।
  • तीन राज्यों में थी राहुल गांधी की रैलियां।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को बिहार, ओडिशा और महाराष्ट्र में सभाएं करने वाले हैं, लेकिन जिस विमान से वो जा रहे थे, उसके इंजन में तकनीकी खराबी आ गई है। इसके बाद राहुल को पटना से वापस दिल्ली लौटना पड़ा। आज राहुल की बिहार के समस्तीपुर, ओडिसा के बालासोर और महाराष्ट्र के संगमनेर में रैलिया हैं। 

कांग्रेस अध्यक्ष ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि, पटना जाते वक्त विमान के इंजन में कुछ खराबी हुई है। हमें दिल्ली वापस लौटना पड़ रहा है। बिहार के समस्तीपुर, ओडिसा के बालासोर और महाराष्ट्र के संगमनेर की रैलियों में देरी होगी। असुविधा के लिए खेद है।

 

 

Created On :   26 April 2019 5:39 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story