कांग्रेस नेता सलीम शेरवानी, कई बसपा नेता सपा में शामिल

Congress leader Salim Sherwani, many BSP leaders join SP
कांग्रेस नेता सलीम शेरवानी, कई बसपा नेता सपा में शामिल
कांग्रेस नेता सलीम शेरवानी, कई बसपा नेता सपा में शामिल
हाईलाइट
  • कांग्रेस नेता सलीम शेरवानी
  • कई बसपा नेता सपा में शामिल

लखनऊ, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता सलीम इकबाल शेरवानी, बसपा के पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त, बसपा के पूर्व विधायक बब्बू खान और हापुड़ के बसपा विधायक असलम चौधरी की पत्नी मंगलवार को समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हो गईं।

बदायूं से पांच बार सांसद रहे शेरवानी का सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी में स्वागत किया।

अखिलेश ने संवाददाताओं से कहा, समाजवादी पार्टी 2022 के विधानसभा चुनाव में वापसी करेगी और राष्ट्रीय स्तर की राजनीति की तरफ बढ़ेगी।

उन्होंने योगी आदित्यनाथ सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री राज्य में कोरोनोवायरस महामारी और अपराध को नियंत्रित करने में विफल साबित हुए हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार राज्य में निवेश के बारे में झूठे दावे कर रही है।

एवाईवी/एसजीके

Created On :   27 Oct 2020 2:01 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story