मप्र चुनाव : कांग्रेस की छठवीं लिस्ट, सीएम शिवराज के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे अरुण यादव

Congress releases their 6th list of 17 candidates for MP Election
मप्र चुनाव : कांग्रेस की छठवीं लिस्ट, सीएम शिवराज के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे अरुण यादव
मप्र चुनाव : कांग्रेस की छठवीं लिस्ट, सीएम शिवराज के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे अरुण यादव
हाईलाइट
  • जतारा की सीट लोकतांत्रिक जनता दल के लिए कांग्रेस ने छोड़ दी है।
  • बुधनी विधानसभा से कांग्रेस ने अरुण यादव को टिकट दिया है। वह बीजेपी के प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान को टक्कर देंगे।
  • मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 7 प्रत्याशियों की अपनी छठी और आखिरी लिस्ट जारी कर दी है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 7 प्रत्याशियों की अपनी छठवीं और आखिरी लिस्ट जारी कर दी है। बुधनी विधानसभा से कांग्रेस ने अरुण यादव को टिकट दिया है। वह बीजेपी के प्रत्याशी और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को टक्कर देंगे। कांग्रेस ने तीन सीटों पर अपने प्रत्याशी बदले हैं। वहीं जतारा की सीट लोकतांत्रिक जनता दल के लिए कांग्रेस ने छोड़ दी है। कांग्रेस ने 230 विधानसभा सीटों में से 229 पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

जिन सीटों पर प्रत्याशी बदले गए है उनमें मानपुर से तिलक राज सिंह की जगह ज्ञानवती सिंह, इंदौर-1 से संजय शुक्ला की जगह प्रीति अग्निहोत्री और रतलाम रूरल से लक्षमण सिंह की जगह थावर लाल भूरिया है। वहीं बुधनी से अरुण यादव, इंदौर-2 से मोहन सिंह सेंगर और इंदौर-5 से सत्यनारायण पटेल को टिकट दिया गया है। बता दें कि मध्यप्रदेश में एक ही चरण में 28 नवंबर को मतदान किया जाएगा और चुनाव परिणाम 11 दिसंबर को आएंगे।

 

 

 

कांग्रेंस ने पांचवीं लिस्ट में शेओपुर से बाबू सिंह चंदेल, रहली से कमलेश साहू, मलहरा से  प्रद्युम्न सिंह लोधी, पथरिया से गौरव पटेल, पन्ना से शिवजीत सिंह, देवसर से वंशमानी वर्मा, मुडवारा से मिथलेश जैन, जबलपुर उत्तर से विनय कुमार सक्सेना, होशंगाबाद से सरताज सिंह, पिपरिया से हरीश बेमन, गोविंदपुरा ससे गिरीश शर्मा, हुजूर से नरेश ज्ञान चंदानी, खातेगांव से ओम पटेल, गरोठ से सुभाष सोजातिया, मनासा से उमराव सिंह गुर्जर और नीमच से सत्यनारायण पाटीदार को टिकट दिया है। 

इससे पहले कांग्रेस ने बुधवार को चौथी लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में भिंड से रमेश दुबे, गोहद से रनवीर जाटव, ग्वालियर दक्षिण से प्रवीण, दमोह से राहुल सिंह लोधी, हटा से हरीशंकर चौधरी, बांधवगढ़ से डॉ. ध्यान सिंह परस्ते, जबलपुर पूर्व से लखन घंगौरिया, निवास से डॉ. अशोक मसकोले, बालाघाट से विश्वेश्वर भगत, वारासिवनी से संजय सिंह मसानी, कटनगी से तामलाल सहारे, सिरोंज से मसर्रत शहीद, सुजालपुर से रामवीर सिकरवार, खंडवा से कुंदन मालवीय, पंधना से छाया मोरे, बुरहानपुर से रवींद्र महाजन, खरगौन से रवि जोशी, पंसीमल से चंद्रभागा किरारे, देपालपुर से विशाल पटेल, इंदौर – 1 से प्रीति अग्निहोत्री, इंदौर – 4 से सुजीत सिंह चड्डा, महिदपुर से सरदार सिंह चौहान, उज्जैन उत्तर से राजेंद्र भारती, उज्जैन दक्षिण से राजेंद्र वशिष्ठ, रतलाम शहर से प्रेमलता दवे, मंदसौर से नरेंद्र नहाता, मल्हरगढ़ से परशुराम सिसौदिया, अलोट से मनोज चावला, जवाद से राजकुमार अहीर को टिकट दिया गया है।

वहीं कांग्रेस ने 13 प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी की थी। कांग्रेस ने तीसरी लिस्ट में बमोरी से महेन्द्र सिंह सिसोदिया, अशोकनगर से जयपाल सिंह, मैहर से श्रीकांत चतुर्वेदी, रामपुर से रामशंकर पयासी, मंगावन से बबीता साकेत, मानपुर से तिलक राज सिंह, पनागर से सम्मती प्रकाश सैनी, जुन्नारदेव से सुनील उइके, चुरई से सुजीत चौधरी, छिंदवाड़ा से दीपक सक्सेना, पांढुरना से नीलेश उइके, भोपाल मध्य से आरिफ मसूद और हाटपिपलिया से मनोज चौधरी को टिकट दिया था।

16 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट में कांग्रेस ने विजयपुर से रामनिवास रावत, सबलगढ़ से बैजनाथ कुशवाहा, दतिया से राजेन्द्र भारती, शिवपुरी से सिद्धार्थ लाडा, कोलारस से महेन्द्र सिंह यादव, गुना से चंद्र प्रकाश अहिरवार, चंदेरी से गोपाल सिंह चौहान, मुंगावली से बृजेन्द्र सिंह यादव, राजनगर से विक्रम सिंह नातीराजा, सीधी से कमलेश्वर प्रसाद द्विवेदी, देवसर से रामभजन साकेत, आमला से मनोज मालवे, नरेला से डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान, ब्यावरा से गोवर्धन डांगी, अलीराजपुर से मुकेश पटेल और पेटलावाद से वलसिंह मेदा को टिकट दिया गया है।

155 प्रत्याशियों की अपनी पहली लिस्ट में कांग्रेस ने 22 महिला उम्मीदवारों को जगह दी है। पार्टी ने राज्य के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह को उनकी पारंपरिक विधानसभा सीट राघोगढ़ से ही टिकट दिया है। राघोगढ़ गुना जिले के अंतर्गत आता है। इसके अलावा अजय सिंह को चूरहट से टिकट मिला है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी को भोजपुर से टिकट दिया गया है, जबकि झाबुआ से सांसद कांतिलाल भूरिया के भाई विक्रांत भूरिया को टिकट दिया गया है।

कांग्रेस ने ग्वालियर विधानसभा से प्रद्युमन सिंह तोमर को टिकट दिया है। वहीं सतना से सिद्धार्थ कुशवाह को अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुणाल चौधरी को कालापीपल से टिकट मिला है। इसके अलावा राजधानी में भी भोपाल उत्तर से आरिफ अकील को टिकट दिया गया है। सूत्रों के अनुसार अकील के नाम पर भी पार्टी में काफी घमासान मचा हुआ था। भोपाल-दक्षिण से पीसी शर्मा के नाम पर मुहर लगी है।

Created On :   8 Nov 2018 4:12 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story