महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का जन जागरण अभियान, अधिक से अधिक लोगों तक बनाएगी पहुंच

Congresss public awareness campaign against inflation
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का जन जागरण अभियान, अधिक से अधिक लोगों तक बनाएगी पहुंच
नई दिल्ली महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का जन जागरण अभियान, अधिक से अधिक लोगों तक बनाएगी पहुंच
हाईलाइट
  • पूरे देश में महंगाई को लेकर कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
  • महंगाई के खिलाफ कांग्रेस उतरेगी मैदान में

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ एक बार फिर बिगुल फूंकने जा रही है। कांग्रेस ने महंगाई को लेकर इस बिगुल या यूं कहें इस जन आंदोलन को ‘जन जागरण अभियान’ नाम दिया है। यह जन आंदोलन पूरे देश में 14 से 29 नवंबर तक चलाया जाएगा। कांग्रेस के नेता वेणुगोपाल ने कहा कि रसोई गैस, डीजल-पेट्रोल, सीएनजी, खाने का तेल, दाल और अन्य वस्तुओं की कीमतों में हुई अभूतपूर्व वृद्धि को लेकर लोगों की आवाज को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक लोगों तक अपनी पहुंच बनाएगी।

सोशल मीडिया पर चलेगा अभियान

बता दें कि कांग्रेस नेता इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में पदयात्रा करेंगे। कांग्रेस नेता वेणुगोपाल ने इस अभियान को लेकर कहा कि सोशल मीडिया पर भी यह अभियान चलाया जाएगा। इस आंदोलन को लेकर कांग्रेस टोल फ्री नंबर भी जारी करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय मुख्यालय और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालयों में कंट्रोल रूम की स्थापना की जाएगी। इस आंदोलन का सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने प्रदेश इकाइयों और जिला इकाइयों को कार्यक्रम की तैयारी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि संसद के आगामी सत्र में महंगाई का असर जरूर देखने को मिलेगा।

दिग्विजय सिंह हैं कार्यक्रम के कर्ताधर्ता

पार्टी के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इस अभियान से जुड़े कार्यक्रम को अंजाम दिया है। दिग्विजय सिंह का कहना है कि इस पूरे अभियान को जन जन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि हमने पहले महंगाई के विषय को लिया है। उन्होंने कहा कि हम नेताओं से आग्रह कर रहे हैं वे अपने क्षेत्रों में पदयात्रा की तैयारी करें।

राहुल गांधी ने महंगाई को लेकर घेरा

इस बीच कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने केंद्र की भाजपानीत सरकार पर हमला करते हुए जन जागरण अभियान को लेकर ट्वीट किया, ‘चलता जा रहा है भाजपा सरकार का जन उत्पीड़न अभियान, अब चलेगा कांग्रेस का ‘जन जागरण अभियान’। अन्याय का जवाब लेकर रहेंगे। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस इस ‘जन जागरण अभियान’ के लिए एक लोगो तैयार करवा रही है, जो महात्मा गांधी के नेतृत्व में दांडी मार्च के समकक्ष होगा। इसके अलावा एक सोशल मीडिया अभियान 12 नवंबर से शुरू किया जाएगा। कांग्रेस के बड़े नेता जन संपर्क अभियान के तहत सोशल मीडिया पर भी लाइव होंगे। 
 

Created On :   10 Nov 2021 3:14 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story