झारखंड में कोरोना ने फिर बढ़ायी चिंता, एक्टिव मामले 600 से ज्यादा

Corona again raised concern in Jharkhand, more than 600 active cases
झारखंड में कोरोना ने फिर बढ़ायी चिंता, एक्टिव मामले 600 से ज्यादा
कोरोना झारखंड में कोरोना ने फिर बढ़ायी चिंता, एक्टिव मामले 600 से ज्यादा

डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। अब हर दिन 100 से भी ज्यादा कोविड संक्रमित पाये जा रहे हैं। पिछले दो दिनों में राज्य में लगभग ढाई सौ नये मरीज पाये गये हैं। इसके बाद झारखंड में एक्टिव मरीजों की संख्या 600 से ऊपर पहुंच गई है। इसके पहले संक्रमण के इतने मामले मार्च में थे, लेकिन तब भी प्रतिदिन मिलने वाले मरीजों की संख्या 100 तक नहीं पहुंची थी।

रांची में बीते 24 घंटों में 58 मरीज पाये गये हैं। यहां कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 205 हो गयी है। फरवरी में रांची के दो सबसे बड़े हॉस्पिटल रिम्स और सदर अस्पताल में कोरोना के मरीजों की संख्या शून्य हो गई थी। साढ़े पांच महीने बाद कोरोना संक्रमण की रफ्तार सबसे ज्यादा तेज है।

रांची के बाद कोरोना के सबसे ज्यादा मामले जमशेदपुर में हैं। वहां एक्टिव मरीजों की संख्या 125 है। इसी तरह देवघर में 68, हजारीबाग में 22, बोकारो और गुमला में 21-21 और गोड्डा में 19 लोग कोविड पॉजिटिव हैं। इनके अलावा चतरा, धनबाद, लातेहार एवं अन्य जिलों में भी संक्रमण के कई मामले सामने आये हैं।

राज्य में कोरोना रिकवरी रेट में भी कमी दर्ज की गयी है। फिलहाल राज्य में रिकवरी रेट 98.65 परसेंट है, जबकि नेशनल रिकवरी रेट 98.51 परसेंट है। वहीं 7 दिन की ग्रोथ रेट 0.01 परसेंट है जबकि नेशनल में यह 0.02 परसेंट है। रांची स्थित सीसीएल हॉस्पिटल के डॉ जितेंद्र कुमार का कहना है कि कोविडप्रोटोकॉल का हर हाल में पालन किया जाना जरूरी है। मास्क ,सैनिटाइजर और सोशलडिस्टेंसिंग के नियमों को नहीं भूलना चाहिए।

 

 (आईएएनएस)

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Created On :   9 July 2022 12:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story