गांधी परिवार में फूटा कोरोना बम, सोनिया के बाद अब प्रियंका भी हुई कोविड पॉजिटिव 

Corona bomb exploded in Gandhi family, after Sonia, now Priyanka is also Kovid positive
गांधी परिवार में फूटा कोरोना बम, सोनिया के बाद अब प्रियंका भी हुई कोविड पॉजिटिव 
कोरोना का कहर गांधी परिवार में फूटा कोरोना बम, सोनिया के बाद अब प्रियंका भी हुई कोविड पॉजिटिव 
हाईलाइट
  • प्रियंका गांधी दो दिवसीय नव संकल्प चिंतन शिविर के लिए लखनऊ में थी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गांधी परिवार को कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया है। प्रियंका गांधी की रिपोर्ट भी अब कोविड पॉजिटिव आई है। उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। इससे पहले गुरुवार को ही कांग्रेस अध्यक्ष और प्रियंका की मां सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित हो गई थी। 

दरअसल, प्रियंका गांधी दो दिवसीय नव संकल्प चिंतन शिविर के लिए लखनऊ में थी, जहां से वह गुरुवार को ही लौटी हैं। 

प्रियंका गांधी ने खुद कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी, जहां उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "मैं कोविड संक्रमित हो गई हूं। मुझे कोरोना के हल्के लक्षण हैं। सभी प्रोटोकॉल्स का ध्यान रखते हुए मैंने खुद को घर में क्वारंटाइन कर लिया है।"

आपको बता दे गुरुवार को सोनिया गांधी के कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आई थी, जहां कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इसकी जानकारी दी थी। रणदीप सुरजेवाला ने यह भी कहा था कि सोनिया गांधी पिछले दिनों जिन नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिली थीं, उनमें से भी कई कोरोना संक्रमित निकले हैं। सुरजेवाला के मुताबिक, सोनिया गांधी को बुधवार शाम को हल्का बुखार आया था, इसके बाद हुए कोविड टेस्ट में वे पॉजिटिव आईं। 

 

 

Created On :   3 Jun 2022 5:34 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story