corona virus: देश में कोरोना वायरस से अब तक 4 की मौत, 173 संक्रमित, जानें दिनभर का अपडेट

corona virus: देश में कोरोना वायरस से अब तक 4 की मौत, 173 संक्रमित, जानें दिनभर का अपडेट
हाईलाइट
  • 19 राज्यों में कोरोना से पीड़ितों की संख्या 175 हुई
  • दिल्ली
  • कर्नाटक और महाराष्ट्र में एक-एक मौत हो चुकी है
  • पीएम मोदी के संबोधन में लॉकडाउन नहीं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को पंजाब में पहले कोरोना पीड़ित मरीज के दम तोड़ने का मामला सामने आया है। बुजुर्ग की मौत हो गई है, जिसके चलते उनके गांव को सील कर दिया गया है। मृतक की पहचान नवांशहर जिले के बंगा शहर में गांव पठलावा निवासी के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि वह कुछ दिन पहले इटली होते हुए जर्मनी से लौटा था। इसके साथ ही भारत में कोरोना वायरस से संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 4 हो गया है। इससे पहले दिल्ली, कर्नाटक और महाराष्ट्र में एक-एक मौत हो चुकी है।

वहीं दुनिया में अब तक कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 9,291 पहुंच गई है, जबकि संक्रमित लोगों की संख्या 2,27,171 हो गई है। वहीं देश के 19 राज्यों में कोरोना से पीड़ितों की संख्या 173 हो गई है। इनमें 146 भारतीय और 25 विदेशी नागरिक शामिल हैं। कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा संक्रमित मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं। यहां मरीजों की संख्या 47 हो गई है। इसके अलावा केरल में 27, उत्तरप्रदेश में 19, कर्नाटक में 14, हरियाणा में 17, कर्नाटक में 14, तेलंगाना में 13 और दिल्ली में 12 केस सामने आए हैं।

कुल संक्रमित 173                                    भारतीय 146                                         विदेशी 25
राज्य               कुल संख्या                      भारतीय                         विदेशी        ठीक हुए
महाराष्ट्र 47 44 3 0
केरल 27 25 2 3
हरियाणा 17 3 14 0
दिल्ली 12 11 1 5
यूपी 19 18 1 4
कर्नाटक 14 15 0 0
राजस्थान 7 5 2 3
लद्दाख 8 8 0 0
तमिलनाडु 2 2 0 1
जम्मू-कश्मीर 4 4 0 0
पंजाब 2 0 0 0
तेलंगाना 6 4 2 1
आंध्र प्रदेश 2 2 0 0
ओडिशा 1 1 0 0
उत्तराखंड 1 1 0 0
पश्चिम बंगाल 1 1 0 0
चंडीगढ़ 1 1 0 0
पुड्डुचेरी 1 1 0 0
गुजरात 2 2 0 0
छत्तीसगढ़ 1 1 0 0
  • वेंटीलेटर्स, सर्जिकल-डिस्पोजल मास्क के निर्यात पर पाबंदी- सरकार ने वेंटीलेटर्स, सर्जिकल-डिस्पोजल मास्क, टेक्सटाइल के कच्चा माल के निर्यात पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाई। 
  • उत्तराखंड में दो और मरीज मिले- उत्तराखंड के अतिरिक्त स्वास्थ्य सचिव युगल किशोर पंत ने कहा कि इंदिरा गांधी नेशनल फॉरेस्ट अकादमी के दो ट्रेनी कोरोना वायरस पॉजिटिव निकले हैं। दोनों उस टीम का हिस्सा थे जो हाल ही में स्पेन से लौटी है।   
  • गुजरात में पहली बार में ही दो मामले सामने आए- गुजरात में पहली बार में ही कोरोना वायरस के दो मामले सामने आए हैं। गुरुवार को सूरत और राजकोट में दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है।
  • केरल में 1 और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला- मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बताया कि केरल में और 1 व्यक्ति में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि है। अब यहां संक्रमितों की संख्या 25 हो गई है। 
  • एसएससी परीक्षा भी स्थगित- एसएससी ने फिलहाल चल रही संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तर की परीक्षा (टियर-1), 2019 सहित सभी भर्ती परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं।
  • मध्यप्रदेश में बोर्ड की परीक्षाएं 31 मार्च तक स्थगित- देश में कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण को देखते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य में सभी परीक्षाओं को 20 मार्च से 31 मार्च तक स्थगित करने के आदेश दिए हैं। इन परीक्षाओं में हाई स्कूल (10वीं) और हायर सेकेंडरी (12वीं) की परीक्षाएं भी शामिल हैं। इसके साथ ही मध्यप्रदेश वन विभाग ने प्रदेश के नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व भी 31 मार्च तक बंद रखने के आदेश दिए हैं।
  • बालाजी मंदिर श्रद्धालुओं की एंट्री बंद- आंध्रप्रदेश: तिरुमला तिरुपति देवस्थानम ने बालाजी मंदिर को भक्तों के लिए बंद रखने का फैसला किया है। मंदिर में अन्य दिनों की तरह पूजा-प्रार्थना का कार्यक्रम चलता रहेगा। 
  • पीएम मोदी ने की समीक्षा बैठक- पीएम मोदी ने आज कोरोना वायरस पर समीक्षा बैठक की। इसमें कोरोना वायरस से निपटने को लेकर तैयारियों पर चर्चा हुई। टेस्ट सुविधाएं बढ़ाए जाने पर भी चर्चा हुई। पीएम मोदी ने जोर दिया कि महामारी से लड़ने के लिए लोगों, स्थानीय समुदाय और संस्थाओं को किस तरह सतर्क किया जाए। उन्होंने अधिकारियों और तकनीकी विशेषज्ञ को निर्देश दिया कि इससे लड़ने के लिए आगे किस तरह के कदम उठाए जाएं। 
  • हिमाचल में पर्यटकों के आने पर रोक- हिमाचल प्रदेश सरकार ने अगले आदेश तक राज्य में देशी व विदेशी पर्यटकों के आने पर रोक लगाई। 
  • दिल्ली 20 से ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर रोक- कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने अगले आदेश तक कुछ पाबंदियां लगाई हैं। इसके तहत अब दिल्ली में किसी भी जगह पर 20 से ज्यादा लोगों को जमा होने की इजाजत नहीं है। 31 मार्च तक दिल्ली के सभी रेस्टोरेंट बंद रहेंगे। लोगों के रेस्टोरेंट में बैठकर खाना खाने पर पाबंदी लगा दी गई है, लोग खाना पैक करवाकर ले जा सकेंगे। सहयोग न करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी, लापरवाही बरतने वालों को गिरफ्तार किया जाएगा।  
  • केंद्र सरकार के अहम निर्देश- भारत सरकार ने विदेश से आने वाली उड़ानों पर 22 मार्च से पूरी तरह रोक लगा दी है। इसके तहत नियत तिथि से लेकर एक सप्ताह तक किसी भी अंतरराष्ट्रीय उड़ान को भारत में उतरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि राज्य सरकारों को उचित दिशा-निर्देश जारी करने चाहिए। जिसमें 65 से ऊपर के सभी नागरिकों (चिकित्सा सहायता के अलावा) को घर पर ही रहने की सलाह दी जाए, चाहे वे जनप्रतिनिधि/सरकारी कर्मचारी या चिकित्सा पेशेवर ही क्यों न हों। इसके अलावा 10 साल से कम उम्र के सभी बच्चे भी घर पर रहें।

Created On :   19 March 2020 12:01 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story