Coronavirus in India: देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1 करोड़ के पार, 30 जनवरी को सामने आया था पहला मामला

Coronavirus in India: देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1 करोड़ के पार, 30 जनवरी को सामने आया था पहला मामला
हाईलाइट
  • देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1 करोड़ के पार
  • 1 लाख 45 हजार 136 लोगों की संक्रमण से मौत
  • 24 घंटे में मिले 25
  • 152 नए कोरोनावायरस केस

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में शनिवार को कोरोनावायरस के 25 हजार 152 नए मामले सामने आए और 347 मौतें दर्ज की गईं। नए आंकड़ों के साथ ही देश में जनवरी से अब तक संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1 करोड़ के पार पहुंच गई हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों से मिली।

देश में केरल के त्रिशूर जिले में 30 जनवरी को पहला मामला सामने आने के लगभग 11 महीने बाद संक्रमण के आंकड़ों ने करोड़ का पड़ाव पार किया है। अब तक देश में 1 करोड़ 4 हजार 599 कोरोनावायरस मामले और उससे हुई 1 लाख 45 हजार 136 मौतें दर्ज की गई हैं।

कोविड संक्रमणों की संख्या ने 17 जुलाई को 10 लाख का आंकड़ा पार किया था; वहीं 7 अगस्त को 20 लाख; 23 अगस्त को 30 लाख; 5 सितंबर को 40 लाख; 16 सितंबर को 50 लाख; 28 सितंबर को 60 लाख; 11 अक्टूबर को 70 लाख; 29 अक्टूबर को 80 लाख; और 20 नवंबर को 90 लाख का आंकड़ा पार किया था। देश में संक्रमण के मामलों को 10 लाख का आंकड़ा छूने में पांच महीने लगे थे।

दुनियाभर में अमेरिका के बाद भारत में कोरोनावायरस के सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं अमेरिका ने संक्रमण में करोड़ का पड़ाव 9 नवंबर को पार कर लिया था। भारत में सितंबर में संक्रमण की वृद्धि सबसे अधिक देखी गई, इस दौरान महामारी चरम पर रहा और 16 सितंबर को एक दिन में दर्ज होने वाले संक्रमण के मामले सर्वाधिक 97,894 दर्ज किए गए

इसके बाद से नए मामलों की संख्या में भारी कमी आई है। उल्लेखनीय रूप से रिकवरी दर 95.46 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है। पिछले 12 दिनों से सक्रिय मामलों की संख्या चार लाख से नीचे है। भारत वैश्विक स्तर पर सबसे अधिक रिकवरी दर वाले शीर्ष देशों में से एक है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, सक्रिय मामलों और रिकवरी मामलों के बीच की खाई लगातार बड़ी होती जा रही है। अब तक 95,50,712 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं, जबकि 3,08,751 लोग वर्तमान में संक्रमित हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने जानकारी दी कि कोविड -19 के लिए अब तक कुल 16,00,90,514 नमूनों का टेस्ट किया गया है। इनमें से 11,71,868 नमूनों का टेस्ट शुक्रवार को किया गया।

महाराष्ट्र अब तक 18,88,767 मामलों के साथ सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है। करीब 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा 76 प्रतिशत से अधिक नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं और इनमें केरल, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात हैं। वहीं संक्रमण से हुई मौतों में 75 प्रतिशत से अधिक योगदान महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, केरल, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, तमिलनाडु, राजस्थान और छत्तीसगढ़ का रहा है।

हालांकि, इसके साथ ही एक आशा की किरण भी नजर आई है। भारत में आठ कोविड -19 वैक्सीन कैंडीडेट्स हैं, जिनमें तीन स्वदेशी वैक्सीन भी शामिल हैं, जो क्लिनिकल ट्रायल के विभिन्न चरणों में हैं और निकट भविष्य में ऑथराइजेशन के लिए तैयार हो सकते हैं। इसमें एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय विकसित और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया निर्मित कोवशिल्ड शामिल हैं। भारत बायोटेक लिमिटेड द्वारा कोवैक्सिन, जाइडस कैडिला द्वारा जाइकोव-डी और रूसी वैक्सीन कैंडीडेट स्पूतनिक-5 भी शामिल है।

इनके अलावा सूची में एसआईआई द्वारा एनवीएक्स-कोव2373, जिनेवा द्वारा एचजीसीओ19 और बायोलोजिकल ई लिमिटेड द्वारा रिकॉम्बिनेंट प्रोटीन एंटीजेन आधारित वैक्सीन और भारत बायोटेक द्वारा इनएक्टिवेटेड रैबिज वेक्टर प्लेटफॉर्म है। केंद्र सरकार ने वैक्सीनेशन के पहले चरण के दौरान लगभग 30 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाने की योजना बनाई है। इसमें 2 करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर्स और 27 करोड़ बुजुर्गों के साथ एक करोड़ हेल्थकेयर वर्कर्स शामिल हैं।

 

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़े
 

No. Name of State / UT Active Cases* Cured/Discharged/Migrated* Deaths**
Total Change since yesterday Cumulative Change since yesterday Cumulative Change since yesterday
1 Andaman and Nicobar Islands 96 4712 61  
2 Andhra Pradesh 4377 77  866359 534  7070
3 Arunachal Pradesh 234 24  16322 32  55  
4 Assam 3539 16  210700 85  1011
5 Bihar 5370 91  238316 546  1341
6 Chandigarh 535 49  18139 122  305
7 Chhattisgarh 17488 81  244247 1325  3163
8 Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu 10 3350 2  
9 Delhi 11419 779  593137 2160  10219 37 
10 Goa 961 14  48170 116  718
11 Gujarat 12360 89  216683 1155  4220
12 Haryana 6577 436  247097 1164  2803 21 
13 Himachal Pradesh 5974 165  44784 638  867
14 Jammu and Kashmir 4244 83  111628 464  1833
15 Jharkhand 1707 78  109891 195  1008
16 Karnataka 15399 175  879735 1039  11989
17 Kerala 59043 732  632065 4701  2757 23 
18 Ladakh 473 24  8655 32  124
19 Madhya Pradesh 11876 280  213801 1450  3453 11 
20 Maharashtra 61471 2582  1778722 4467  48574 75 
21 Manipur 1835 37  25371 121  334
22 Meghalaya 586 100  12470 148  133  
23 Mizoram 160 3943 20  7  
24 Nagaland 554 11205 73  
25 Odisha 2729 320947 363  1829
26 Puducherry 316 36731 38  623
27 Punjab 5981 64  151119 483  5170 20 
28 Rajasthan 13058 589  281372 1655  2599 10 
29 Sikkim 304 10  5012 22  123
30 Tamil Nadu 9781 48  782915 1170  11954 12 
31 Telengana 6942 98  272370 721  1510
32 Tripura 265 32501 30  378  
33 Uttarakhand 6067 77803 560  1399 15 
34 Uttar Pradesh 17955 195  546087 1584  8154 18 
35 West Bengal 19065 532  504353 2729  9277 42 
Total# 308751 5080  9550712 29885  145136 347 
*(Including foreign Nationals)
**( more than 70% cases due to comorbidities )
#States wise distribution is subject to further verification and reconciliation
#Our figures are being reconciled with ICMR

Created On :   19 Dec 2020 6:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story