बीते 24 घंटे में मिले 30 हजार नए केस, 36 हजार रिकवर हुए, 205 मरीजों की मौत

coronavirus in India latest updates
बीते 24 घंटे में मिले 30 हजार नए केस, 36 हजार रिकवर हुए, 205 मरीजों की मौत
भारत में कोरोना बीते 24 घंटे में मिले 30 हजार नए केस, 36 हजार रिकवर हुए, 205 मरीजों की मौत
हाईलाइट
  • कोरोना से 36 हजार से ज्यादा लोगों को रिकवर किया गया
  • देश में 24 घंटे में 30 हजार लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस महामारी का संक्रमण अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। बीते 24 घंटे में देश के भीतर 30 हजार 248 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, 36 हजार 240 मरीज ठीक हुए हैं। 205 मरीजों की मौत भी हुई है। फिलहाल 3 लाख 64 हजार 222 मरीजों का इलाज देश की अलग-अलग अस्पतालों में किया जा रहा है। 

देश में अब तक कोरोनावायरस महामारी की चपेट में 3 करोड़ 27 लाख 67 हजार 824 लोग आ चुके हैं, जिनमें से 3 करोड़ 19 लाख 52 हजार 217 मरीज रिकवर किए जा चुके हैं। वहीं, 4 लाख 38 हजार 592 मरीजों की मौत हो गई है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 13,94,573 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 52,15,41,098 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में को​विड वैक्सीनेशन का आंकड़ा 64 करोड़ के पार पहुंचा। मंगलवार शाम 7 बजे तक वैक्सीन की 53 लाख से ज़्यादा डोज़ लगाई गईं। 

देश में कोरोना की स्थिति

  • देश में अब तक कोरोना से संक्रमित हुए लोग - 3,27,67,824
  • 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित हुए लोग - 30,248
  • देश में अब तक कोरोना से रिकवर हुए लोग - 3,19,52,217
  • 24 घंटे में कोरोना से रिकवर हुए लोग - 36,240
  • देश में अब तक कोरोना से हुई मौतें - 4,38,592
  • 24 घंटे में कोरोना से हुए मौतें - 205
  • देश में एक्टिव कोरोना केस - 3,64,222

 

Created On :   31 Aug 2021 3:43 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story