Coronavirus in India: देश में बीते 24 घंटे में सर्वाधिक 16,922 नए केस, 418 की मौत, कुल मामले 4.73 लाख से ज्यादा

Coronavirus in India: देश में बीते 24 घंटे में सर्वाधिक 16,922 नए केस, 418 की मौत, कुल मामले 4.73 लाख से ज्यादा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार तेजी से इजाफा हो रहा है। यहां संक्रमितों का आंकड़ा 4.73 लाख के पार पहुंच गया है। गुरुवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान देश में सर्वाधिक 16,922 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। पहली बार एक दिन में संक्रमण के इतने मरीज पाए गए हैं। इसी के साथ देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 4 लाख 73 हजार 105 हो गई है। अब तक 14 हजार 894 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 2 लाख 71 हजार 697 मरीज ठीक हुए हैं। देश में कोरोना के 1 लाख 86 हजार 514 सक्रिय मामले हैं।

महाराष्ट्र, दिल्ली और तमिलनाडु में कोविड -19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और पिछले 24 घंटे में जितने नए मामले सामने आए हैं उनमें से 62 फीसदी इन्ही तीन राज्यों से हैं। राहत की बात ये है कि ठीक होने वाले रोगियों की संख्या में वृद्धि भी जारी है। अब रिकवरी रेट लगभग 57.42 प्रतिशत हो गया है।

दिल्ली, तमिलनाडु का भी बुरा हाल
महाराष्ट्र अब भी 1,42,900 मामलों और 6,739 मौतों के साथ सबसे खराब स्थिति में हैं। 24 घंटों में यहां 208 मौतें हुईं हैं और 3,890 मामले दर्ज हुए हैं। दिल्ली में अब तक कुल 70,390 मामले आए और 2,365 मौतें हुई हैं। तमिलनाडु में कुल 67,468 मामले और 866 मौतें हुई हैं। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 64 मौतों के साथ 3,788 मामले आए। वहीं तमिलनाडु में 33 मौतों के साथ 2,865 मामले दर्ज हुए।

दस हजार से अधिक मामलों वाले राज्य
10 हजार से अधिक मामलों वाले राज्यों में गुजरात में 28,943 मामले, इसके बाद उत्तर प्रदेश (19,557), राजस्थान (16,085), मध्य प्रदेश (12,448), पश्चिम बंगाल (15,173), हरियाणा (12,010), कर्नाटक, (10,118), आंध्र प्रदेश (10,331) और तेलंगाना (10,444) हैं।

24 घंटे में 2 लाख 7 हजार से ज्यादा सैंपल्स का टेस्ट
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया, बीते 24 घंटे में 2 लाख 7 हजार 871 कोरोना सैंपल्स का टेस्ट किया गया। जबकि 24 जून तक 75 लाख 60 हजार 782 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। 

राजस्थान में 76 नए मामले सामने आए हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 16,085 है। 12,646 मरीज ठीक हो चुके हैं, 3064 सक्रिय मामले हैं। 375 की मौत हुई है।

ओडिशा में 210 नए मामलों के साथ राज्य में कुल मरीजों की संख्या 5962 हो गई है। यहां 1815 सक्रिय मामले हैं। 4123 मरीज ठीक हो चुके मामले हैं।

 

 

 

 

Created On :   25 Jun 2020 4:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story