Coronavirus in India: महाराष्ट्र में 24 घंटे में 116 पुलिसकर्मी संक्रमित, दिल्ली में 1106 नए केस

Coronavirus in India Live Update COVID19 Positive cases deaths in India Corona Crisis news
Coronavirus in India: महाराष्ट्र में 24 घंटे में 116 पुलिसकर्मी संक्रमित, दिल्ली में 1106 नए केस
Coronavirus in India: महाराष्ट्र में 24 घंटे में 116 पुलिसकर्मी संक्रमित, दिल्ली में 1106 नए केस

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस की रफ्तार अब और तेज हो गई है। देश में संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख 65 हजार के पार पहुंच गया है। शुक्रवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार देश में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 7466 नए मरीज मिले हैं और 175 लोगों की मौत हुई है। एक दिन में बढ़े मामलों में अब तक की यह सबसे ज्यादा वृद्धि है। इसी के साथ देश में संक्रमित मरीजों की संख्या 1 लाख 65 हजार 799 हो गई है, इनमें से 89 हजार 987 एक्टिव केस हैं। अब तक 4706 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 71 हजार 105 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हुए हैं। वहीं दुनिया के सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देशों में तुर्की को पीछे छोड़ भारत 9वें स्थान पर पहुंच गया है।    

दिल्ली में गुरुवार को सामने आए 1106 केस के बाद कोरोना के कुल मामले 17,386 हो गए हैं। राजधानी में अबतक 7,846 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं जबकि 398 लोगों की मौत हुई है।

देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र में 24 घंटे में 116 पुलिसकर्मी संक्रमित पाए गए हैं और 3 जवानों ने जान गंवाई है। इसी के साथ कोरोना पॉजिटिव पाए गए कुल सिपाहियों की संख्या 2211 हो गई है। इनमें से अब तक 25 की जान गई है।

हिमाचल प्रदेश में कोरोना के 9 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 290 हो गई है। इनमें 208 एक्टिव केस हैं।

Corona World: अमेरिका में बढ़ा मौत का आंकड़ा, 24 घंटे में 1300 की मौत, दुनियाभर में 3 लाख 62 हजार से ज्यादा ने गंवाई जान

असम में 30 नए मरीजों के साथ राज्य में कुल मामले 910 हो गए हैं। इनमें से 800 एक्टिव केस हैं।

ओडिशा में 63 नए मामले सामने आए हैं। जिससे कोरोना के केस बढ़कर 1723 हो गए हैं। 827 एक्टिव केस हैं।

मणिपुर में 3 नए मरीज पाए गए हैं। इसी के साथ मामलों का आंकड़ा 58 हो गया है।

गुरुवार शाम 5 बजे से शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक कर्नाटक में कोरोना के 178 नए केस सामने आए हैं। इसी के साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या 2,711 हो गई है।

 

 

Created On :   29 May 2020 3:29 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story