Corona World: अमेरिका में 24 घंटे में 1300 की मौत, दुनियाभर में 3 लाख 62 हजार से ज्यादा ने गंवाई जान

Corona World: अमेरिका में 24 घंटे में 1300 की मौत, दुनियाभर में 3 लाख 62 हजार से ज्यादा ने गंवाई जान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूरी दुनिया में नोवल कोरोना वायरस का कोहराम लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक 59 लाख से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। "Worldometers" वेबसाइट के अनुसार शुक्रवार सुबह तक दुनियाभर में 59 लाख 5 हजार 292 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। वायरस के कारण 3 लाख 62 हजार 23 लोगों की मौत हुई है, जबकि 25 लाख 79 हजार 678 मरीज स्वस्थ होने का बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं। 

US में 24 घंटे में 1300 की मौत
कोरोना के संक्रमण से सबसे ज्यादा तबाही अमेरिका में मची हुई है। यहां बीते 24 घंटों के दौरान 1300 लोगों ने जान गंवाई है। इसी के साथ यहां महामारी से मरने वालों की संख्या 1 लाख 3 हजार 330 हो गई है और 4 लाख 98 हजार 725 मरीज ठीक हुए हैं। अमेरिका में अब तक कुल 17 लाख 68 हजार 461 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

इजरायल में सामने आए 79 नए मामले 
इजरायल में कोरोना के 79 नए मामले सामने आए हैं। 2 मई के बाद से यह सर्वाधिक दैनिक आंकड़ा है। हेल्थ मिनिस्ट्री ने इस बात की जानकारी दी। मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ ने आंकड़े जारी करते हुए कहा, देश में 79 नए मामलों के साथ ही महामारी से संक्रमित हुए व्यक्तियों की कुल संख्या बढ़कर 16 हजार 872 पहुंच गई है। हालांकि, उपचार के बाद स्वस्थ हुए 109 नए मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद ठीक हुए लोगों का आंकड़ा 14 हजार 679 हो गया है। इजरायल में तीन नई मौतों के बाद कोविड-19 की चपेट में आकर मरने वालों का आंकड़ा 284 हो गया है। वर्तमान में 106 मरीजों का हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है।

दक्षिण कोरिया में 58 नए मामले, कुल आंकड़ा 11 हजार के पार
दक्षिण कोरिया में शुक्रवार को कोरोना के 58 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद से यहां संक्रमित लोगों का कुल आंकड़ा 11 हजार के पार हो गया। पिछले 24 घंटों में 58 नए मामले सामने आने के बाद से कोविड-19 संक्रमण की चपेट में आए लोगों का आंकड़ा बढ़कर 11 हजार 402 हो गया है। पिछले तीन दिनों में मामले तेजी से बढ़े हैं। गुरुवार को संक्रमण के 70 और बुधवार को 40 नए मामलों की पुष्टि हुई थी। मामलों का आंकड़ा बढ़कर 1 हजार 235 हो गया है।

देश में संक्रमण के चलते कोई नई मौत देखने को नहीं मिली है। मौत का आंकड़ा कुल 2.36 प्रतिशत की मृत्यु दर के साथ 269 पर बना हुआ है। फुल रिकवरी के साथ 23 अन्य मरीजों को क्वारंटाइन सेंटर से डिस्चार्ज किया गया, जिसके बाद से यह आंकड़ा बढ़कर 10 हजार 363 हो गया है। देश में मरीजों का रिकवरी रेट 90.9 प्रतिशत है।


कोरोनावायरस : 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश

देश

संक्रमित मौतें स्वस्थ हुए
अमेरिका 17,68,461 103,330 4,98,725
ब्राजील 4,38,812 26,764 1,93,181
रूस 3,79,051 4,142 1,50,993
स्पेन 2,84,986 27,119 1,96,958
ब्रिटेन 2,69,127 37,837 उपलब्ध नहीं
इटली 2,31,732 33,142 1,50,604
फ्रांस 1,86,238 28,662 67,191
जर्मनी 1,82,452 8,570 1,63,200
भारत 1,65,799 4,706

71,105

तुर्की 

 1,60,979  4,461

1,24,369 

Created On :   29 May 2020 2:13 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story