- Dainik Bhaskar Hindi
- National
- Coronavirus in India Live Update highest single day spike New COVID19 cases total Positive cases deaths in india
दैनिक भास्कर हिंदी: Coronavirus in India: देश में पहली बार 24 घंटे में 28,637 नए केस, संक्रमितों की संख्या 8.49 लाख के पार

हाईलाइट
- देश में बीते 24 घंटे में 28,637 नए केस, 551 की मौत
- कोरोना के कुल मामले 8 लाख 49 हजार के पार पहुंचे
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 8.50 लाख के करीब पहुंच गई है। रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक 28 हजार 637 नए मामले सामने आए हैं और 551 की मौत हुई है। इसी के साथ देश में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 8 लाख 49 हजार 553 हो गई है। इनमें से 22 हजार 674 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 5 लाख 34 हजार 621 मरीज ठीक हुए हैं। 2 लाख 92 हजार 258 ऐक्टिव केस हैं। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश बना हुआ है।
28,637 #COVID19 cases & 551 deaths reported in India in the last 24 hours. Total positive cases stand at 8,49,553 including 2,92,258 active cases, 5,34,621 cured/discharged/migrated 22,674 deaths: Ministry of Health pic.twitter.com/m2Lh5UpxVO
— ANI (@ANI) July 12, 2020
राज्यों में कोरोना के मामले और मौतों का आंकड़ा-
S. No. | Name of State / UT | Active Cases* | Cured/Discharged/Migrated* | Deaths** | Total Confirmed cases* |
---|---|---|---|---|---|
1 | Andaman and Nicobar Islands | 70 | 93 | 0 | 163 |
2 | Andhra Pradesh | 12533 | 14393 | 309 | 27235 |
3 | Arunachal Pradesh | 214 | 125 | 2 | 341 |
4 | Assam | 6351 | 9150 | 35 | 15536 |
5 | Bihar | 4557 | 10685 | 131 | 15373 |
6 | Chandigarh | 135 | 413 | 7 | 555 |
7 | Chhattisgarh | 810 | 3070 | 17 | 3897 |
8 | Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu | 245 | 226 | 0 | 471 |
9 | Delhi | 19895 | 87692 | 3334 | 110921 |
10 | Goa | 928 | 1428 | 12 | 2368 |
11 | Gujarat | 10260 | 28649 | 2032 | 40941 |
12 | Haryana | 4891 | 15394 | 297 | 20582 |
13 | Himachal Pradesh | 263 | 908 | 11 | 1182 |
14 | Jammu and Kashmir | 4092 | 5895 | 169 | 10156 |
15 | Jharkhand | 1347 | 2243 | 23 | 3613 |
16 | Karnataka | 20887 | 14716 | 613 | 36216 |
17 | Kerala | 3446 | 3963 | 29 | 7438 |
18 | Ladakh | 148 | 928 | 1 | 1077 |
19 | Madhya Pradesh | 3878 | 12679 | 644 | 17201 |
20 | Maharashtra | 99499 | 136985 | 10116 | 246600 |
21 | Manipur | 750 | 843 | 0 | 1593 |
22 | Meghalaya | 139 | 66 | 2 | 207 |
23 | Mizoram | 77 | 150 | 0 | 227 |
24 | Nagaland | 435 | 313 | 0 | 748 |
25 | Odisha | 4105 | 8360 | 61 | 12526 |
26 | Puducherry | 629 | 690 | 18 | 1337 |
27 | Punjab | 2352 | 5040 | 195 | 7587 |
28 | Rajasthan | 5376 | 17869 | 503 | 23748 |
29 | Sikkim | 71 | 80 | 0 | 151 |
30 | Tamil Nadu | 46413 | 85915 | 1898 | 134226 |
31 | Telangana | 12135 | 20919 | 348 | 33402 |
32 | Tripura | 572 | 1375 | 2 | 1949 |
33 | Uttarakhand | 653 | 2718 | 46 | 3417 |
34 | Uttar Pradesh | 11490 | 22689 | 913 | 35092 |
35 | West Bengal | 9588 | 17959 | 906 | 28453 |
Cases being reassigned to states | 3024 | 3024 | |||
Total# | 292258 | 534621 | 22674 | 849553 | |
*(Including foreign Nationals) | |||||
**( more than 70% cases due to comorbidities ) | |||||
#States wise distribution is subject to further verification and reconciliation | |||||
#Our figures are being reconciled with ICMR |
रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय: वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने 4 रनों से जीत लिया
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के स्पोर्ट ऑफिसर श्री सतीश अहिरवार ने बताया कि राजस्थान के सीकर में वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट का आज पहला मैच आरएनटीयू ने 4 रनों से जीत लिया। आज आरएनटीयू विरुद्ध जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर के मध्य मुकाबला हुआ। आरएनटीयू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। आरएनटीयू के बल्लेबाज अनुज ने 24 बॉल पर 20 रन, सागर ने 12 गेंद पर 17 रन और नवीन ने 17 गेंद पर 23 रन की मदद से 17 ओवर में 95 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीवाजी यूनिवर्सिटी की टीम निर्धारित 20 ओवर में 91 रन ही बना सकी। आरएनटीयू के गेंदबाज दीपक चौहान ने 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट, संजय मानिक ने 4 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट और विशाल ने 3 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच आरएनटीयू के दीपक चौहान को दिया गया। आरएनटीयू के टीम के कोच नितिन धवन और मैनेजर राहुल शिंदे की अगुवाई में टीम अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही है।
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ब्रह्म प्रकाश पेठिया, कुलसचिव डॉ. विजय सिंह ने खिलाड़ियों को जीत की बधाई और अगले मैच की शुभकामनाएं दीं।
आईसेक्ट ग्रुप भोपाल: आईसेक्ट द्वारा ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट विषय पर विशेष ट्रेनिंग सेशन आयोजित
डिजिटल डेस्क, भोपाल। आईसेक्ट के एचआर एवं लर्निंग एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट द्वारा एम्पलॉइज के लिए ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट पर एक विशेष ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया गया। इसमें यूनाइटेड किंगडम के कॉर्पोरेट इंटरनेशनल ट्रेनर जुबेर अली द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को अपने अनुभवों, डेमोंस्ट्रेशन, वीडियो, स्लाइड शो के माध्यम से नई स्किल्स को प्राप्त करने और अपनी पर्सनेलिटी को बेहतर बनाने के तरीके बताए। साथ ही उन्होंने पर्सनेलिटी डेवलपमेंट और अपस्किलिंग के महत्व पर बात की और बताया कि करियर ग्रोथ के लिए यह कितना आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने सफलता के लिए नौ सक्सेस मंत्र भी दिए। इस दौरान कार्यक्रम में एचआर कंसल्टेंट डी.सी मसूरकर और अल नूर ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित रहे।
इस पहल पर बात करते हुए आईसेक्ट के निदेशक सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि आईसेक्ट कौशल विकास के महत्व को समझता है इसी कारण अपने एम्पलॉइज की अपस्किलिंग के लिए लगातार विभिन्न प्रशिक्षण सेशन का आयोजन करता है। इसी कड़ी में ग्लोबल पर्सनेल डेवलपमेंट पर यह ट्रेनिंग सेशन भी एक कदम है।
स्कोप कैम्पस: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली भीमबेटका, ओबेदुल्लागंज, मंडीदीप, भोजपुर होते हुए पहुंची रबीन्द्रनाथ नाथ टैगोर विश्वविद्यालय और स्कोप कैम्पस
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय और खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायसेन के संयुक्त तत्वावधान में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली आयोजित की गई। यह यात्रा होशंगाबाद से पर्वतारोही भगवान सिंह भीमबेटका लेकर पहुंचे। फिर भीमबेटका से रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने मशाल लेकर ओबेदुल्लागंज की ओर प्रस्थान किया। ओबेदुल्लागंज में रैली का स्वागत किया गया। साथ ही ओबेदुल्लागंज में मशाल यात्रा को विभिन्न स्थानों पर घुमाया गया। तत्पश्चात यात्रा ने मंडीदीप की ओर प्रस्थान किया। मंडीदीप में यात्रा का स्वागत माननीय श्री सुरेंद्र पटवा जी, भोजपुर विधायक ने किया। अपने वक्तव्य में उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने के लिए मप्र सरकार द्वारा की जा रही पहलों की जानकारी दी और युवाओं को खेलों को जीवन में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अलावा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में खिलाड़ियों को जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खेलों इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों को रेखांकित किया।
साथ ही कार्यक्रम में रायसेन के डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर श्री जलज चतुर्वेदी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला और खेलों इंडिया यूथ गेम्स के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। यहां से धावकों ने मशाल को संभाला और दौड़ते हुए भोजपुर मंदिर तक पहुंचे। मंदिर से फिर यात्रा रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय तक पहुंचती और यहां यात्रा का डीन एकेडमिक डॉ. संजीव गुप्ता द्वारा और उपकुलसचिव श्री समीर चौधरी, उपकुलसचिव अनिल तिवारी, उपकुलसचिव ऋत्विक चौबे और स्पोर्ट्स ऑफिसर सतीश अहिरवार द्वारा भव्य स्वागत किया जाता है। मशाल का विश्वविद्यालय में भी भ्रमण कराया गया। यहां से यात्रा स्कोप कैम्पस की ओर प्रस्थान करती है। स्कोप कैम्पस में स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. डी.एस. राघव और सेक्ट कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सत्येंद्र खरे ने स्वागत किया और संबोधित किया। यहां से मशाल को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के उपसंचालक जोश चाको को सौंपा गया।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: Covid-19 in Bollywood: अमिताभ बच्चन के बाद रेखा के घर भी पहुंचा कोरोना, सिक्युरिटी गार्ड निकला पॉजिटिव, बीएमसी ने सील किया बंगला
दैनिक भास्कर हिंदी: गुजरात में कोरोना के 872 नए मामले, 10,308 सक्रिय मरीज, 2,034 मौतें
दैनिक भास्कर हिंदी: India Fights Corona: कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या और घटती ऑक्सीजन ने उड़ाई सरकारों की नींद
दैनिक भास्कर हिंदी: नांदेड़ जिले में कोरोना ने ली दो की बलि, 11 और मिले संक्रमित
दैनिक भास्कर हिंदी: कोरोना की 5 हजार की दवा 22 हजार में बेच रहे थे, पुलिस ने दबोचा