Coronavirus in India: 24 घंटे में मिले 38 हजार नए केस, 38 हजार ठीक हुए, 501 लोगों की मौत

Coronavirus in India: 24 घंटे में मिले 38 हजार नए केस, 38 हजार ठीक हुए, 501 लोगों की मौत
हाईलाइट
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 38
  • 521
  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 38
  • 319
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 501

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस महामारी की दूसरी लहर का असर कम होने लगा है। रिकवरी रेट पहले से बढ़ा है। एक्टिव केस कम हुए हैं। वहीं, नए केस में 50 हजार से कम संख्या में दर्ज किए जा रहे हैं। देश में कोरोना के नए मरीज और ठीक होने वालों की संख्या लगभग स्थिर है। बीते 24 घंटे में 38 हजार 319 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 38 हजार 521 ठीक हुए और 501 ने लोगों की मौत हुई है। राहत की बात है कि लगातार पांचवें दिन मौत का आंकड़ा 600 से कम रहा है। इससे पहले 13 जुलाई को 625 लोगों ने इस महामारी से जान गंवाई थी। 

देश में अब तक 3 करोड़ 11 लाख 43 हजार 595 लोग कोरोना महामारी की चपेट में आ चुके हैं। 3 करोड़ 3 लाख 762 मरीज रिकवर किए जा चुके हैं। 4 लाख 14 हजार 141 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 4 लाख 16 हजार 333 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.61% है, दैनिक पॉजिटिविटी रेट लगातार 28 दिनों से 3% से कम है। रिकवरी रेट बढ़कर 97.32% हो गया है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 14 लाख 63 हजार 593 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 44 करोड़ 54 लाख 22 हजार 256 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। 

कोरोनावायरस की स्थिति 

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 38,319
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 38,521
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 501
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.11 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 3.03 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 4.14 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 4.16 लाख

कहीं लॉकडाउन, कहीं छूट
पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी ऐसे राज्य हैं जहां पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। वहीं, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर,लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात जैसे राज्यों में आंशिक लॉकडाउन लागू है।

 

Created On :   19 July 2021 4:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story