Coronavirus in India: देश में बीते 24 घंटे में मिले 40 हजार नए केस, 1 महीने में 12 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए

Coronavirus in India: देश में बीते 24 घंटे में मिले 40 हजार नए केस, 1 महीने में 12 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए
हाईलाइट
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 36
  • 627
  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 40
  • 627
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 424

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले एक बार फिर बढ़ते नजर आ रहे हैं। बीते 24 घंटे में देश में 40 हजार 627 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। 36 हजार 627 मरीज रिकवर हुए हैं। वहीं, 424 मरीजों की मौत हुई है। देश में अब तक 3 करोड़ 16 लाख 95 हजार 368 लोग इस महामारी से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, 3 करोड़ 8 लाख 49 हजार 681 मरीजों को रिकवर किया जा चुका है। 4 लाख 24 हजार 808 मरीजों की मौत हो चुकी है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट अब 97.35% है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.81% है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस की 17 लाख 6 हजार 598 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 47 करोड़ 22 लाख 23 हजार 639 हुआ। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 14,28,984 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 46,96,45,494 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

बता दें कि देश में जुलाई से अगस्त के बीच देश में 12 लाख 37 हजार नए मामले दर्ज किए गए। इस दौरान 13 लाख 8 हजार मरीज ठीक हुए और 24 हजार 259 की मौत हुई। जुलाई में सबसे ज्यादा केस दूसरे हफ्ते में यानी 7-14 जुलाई के दौरान दर्ज हुए। इस हफ्ते 2 लाख 78 हजार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

देश में कोरोनावायरस की स्थिति

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 40,627
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 36,627
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 424
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.16 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 3.08 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 4.24 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 4.08 लाख

कहीं लॉकडाउन, कहीं राहत
कोरोनावायरस संक्रमण को देखते हुए देश कुछ राज्यों में लॉकडाउन जैसी स्थिति है। वहीं, कुछ राज्यों में लोगों को राहत दी गई है। देश के पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, केरल, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी राज्य में यहां लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं। वहीं, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात में लोगों को राहत दी गई है।

Created On :   2 Aug 2021 5:15 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story