Coronavirus in india: देश में 5 हजार से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव, 149 की मौत, मध्य प्रदेश में लागू हुआ एस्मा

Coronavirus India Live News Coronavirus in India live updates Coronavirus India News LIVE Updates
Coronavirus in india: देश में 5 हजार से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव, 149 की मौत, मध्य प्रदेश में लागू हुआ एस्मा
Coronavirus in india: देश में 5 हजार से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव, 149 की मौत, मध्य प्रदेश में लागू हुआ एस्मा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) का प्रकोप थम नहीं रहा है। लगातार देश कई राज्यों में नए मामले सामने आ रहे हैं। आज (बुधवार) शाम 6 बजे तक भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय की अधिकारिक वेबसाइट (https://www.mohfw.gov.in/) द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में अबतक 5119 कोरोना संक्रमितों के मामले सामने आ चुके हैं। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि ये आंकड़ा बहुत जल्द ही 6 हजार को पार कर जाएगा। बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से देश में 149 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं 402 मरीज इलाज करवाने के बाद स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। जबकि 4643 मरीज देश के अलग-अलग अस्पतालों में अपना इलाज करवा रहे हैं। 

मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह ने लागू किया एस्मा

मध्य प्रदेश में कोरोनावायरस से स्थिति गंभीर होती जा रही है। 93 पॉजिटिव मरीजों में 40 से ज्यादा स्वास्थ्य सेवाओं में कार्यरत कर्मचारी के संक्रमित होने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने प्रदेश में एम्सा लागू कर दिया है। इस कानून के लागू होने के बाद अति आवश्यक सेवा से जुड़े कर्मचारी अधिकारी अवकाश पर हड़ताल पर नहीं जा सकेंगे। अति आवश्यक सेवा से जुड़े व्यक्तियों को सरकार के निर्देश का पालन करना होगा। यदि कोई इस का उल्लंघन करता है तो ऐसे व्यक्तियों पर कानूनी कार्रवाई होगी। इस कानून के लागू होने के साथ ही सरकार को हड़ताली कर्मचारियों पर कार्रवाई के लिए कई प्रकार के अधिकार प्राप्त हो जाएंगे। बता दें एस्मा कानून संसद द्वारा पारित अधिनियम है, जिसे 1968 में लागू किया गया था। इस कानून का उल्लंघन कर हड़ताल पर जाने वाले किसी भी कर्मचारी को बिना वारंट के गिरफ्तार किया जा सकता है।

उत्तर प्रदेश में 15 जिलों के हॉटस्पॉट होंगे सील
योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। सीएम योगी ने 15 जिलों के हॉटस्पॉट पूरी तरह से सील करने का आदेश दिया है। आगरा के 12 थानों में 22 हॉटस्पॉट है। नोएडा में 12 हॉटस्पॉट, कानपुर में 12 हॉटस्पॉट, वाराणसी में 4 हॉटस्पॉट मिले हैं। शामली में तीन और मेरठ में 7 तो वहीं बुलंदशहर में 3  हॉटस्पॉट मिले हैं। इसके अलावा लखनऊ में भी 8 हॉटस्पॉट हैं। 

सीलिंग इलाकों में नहीं होगी किसी को जाने-आने की अनुमति
सीलिंग किये गए इलाकों मे किसी भी तरह के काम के लिये लोगों को बाहर निकलने की मनाही होगी। बेहद जरूरी चीजों की आपूर्ति के लिये भी सिर्फ होम डिलीवरी होगी। ऑनलाइन ऑर्डर दे सकते हैं। सरकार एक सेंट्रलाइज्ड कॉल सेंटर बनायेगी, जहां पर भी जरूरी चीजों की आपूर्ति के लिये ऑर्डर दे सकते हैं। 

बढ़ सकता है लॉकडाउन
केंद्र सरकार की तरफ से लॉकडाउन को बढ़ाने को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन ऐसी संभावना जताई जा रही है कि इस पर आखिरी फैसला शनिवार को लिया जा सकता है। लॉकडाउन बढ़ाने के संकेत पीएम मोदी आज सर्वदलीय बैठक में दे दिए हैं। उन्होंने साफ लफ्जों में कहा है कि सरकार आने वाले दिनों में और भी कड़े फैसले लेगी। बता दें कि कोरोना वायरस के चलते देश में 24 मार्च से 21 दिन का लॉकडाउन लगा हुआ है, जो 14 अप्रैल को खत्म होगा। सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी ने बैठक में कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ लंबी लड़ाई है। सभी की जिंदगी बचाना सरकारी की प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में स्थिति "सामाजिक आपातकाल" के समान है। इसके लिए कड़े फैसलों की जरूरत है और हमें निरंतर सतर्क रहना चाहिए। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि मैं एक बार फिर सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात करूंगा। लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर 80 प्रतिशत राजनीतिक पार्टियां लॉकडाउन बढ़ाने पर सहमत है। 

कोरोना के खिलाफ देश हर दिन लड़ रहा है युद्ध- स्वास्थ्य मंत्रालय
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कोरोना पर ट्रेनिंग के लिए ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया है। स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है। कोरोना के विशेष अस्पताल और सेंटर बनेंगे। हम COVID19 को देशव्यापी लेवल पर मॉनीटर करना चाहते हैं। तो उसी के तहत मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने COVID19 मैनेजमेंट के लिए एक ट्रेनिंग मॉड्यूल लॉन्च किया है जिसका नाम है इंटीग्रेटेड गवर्नमेंट ऑनलाइन ट्रेनिंग पोर्टल। देश के हर जिले में कोरोना पर काम हो रहा है। जरूरत पड़ने पर हम स्टेडियम का इस्तेमाल करेंगे। केस बढ़ने के साथ हमारा एक्शन तेज होता जा रहा है.लव अग्रवाल ने आगे बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना के 773 केस सामने आए हैं। अब तक 149 लोगों की मौत हुई है। मंगलवार को 32 लोगों की मौत हुई.यह सुनिश्चित किया जाता है कि न केवल आज बल्कि भविष्य में भी एचसीक्यू (हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन) की कोई कमी नहीं होगी। भारत में अभी तक 402लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।देश में 5194कंफर्म कोरोना पॉजिटिव केस रिपोर्ट हुए हैं। पिछले एक दिन में 773कोरोना पॉजिटिव केस रिपोर्ट हुए।अब तक कोरोना की वजह से 149लोगों की मौत हुई है।कल 32लोगों की मौत हुई थी। 

इंदौर-भोपाल में स्थिति चिंता जनक
मध्य  प्रदेश की राजधानी भोपाल और आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोनावायरस को लेकर स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। कोरोना संक्रमितों की लिस्ट में मुंबई, दिल्ली के बाद इंदौर तीसरे देश का तीसरा बन गया है जहां सबसे ज्यादा कोरोना पीड़ित मरीज हैं। वहीं भोपाल में तेजी से मामले बढ़ रहे हैं। मंगलवार को प्रदेश में 47 नए मरीज मिले। इंदौर में 22, भोपाल में 21, ग्वालियर में 6 और श्योपुर में 1 मरीज मिला है। बुधवार को भोपाल में कुल 91 संक्रमितों में 40 पीड़ित स्वास्थ्य विभाग के कर्माचारी है। जिनमें डॉक्टर, नर्स और अन्य स्टॉफ शामिल है। वहीं इंदौर में भी बुधवार को एक मरीज की मौत हो गई। इंदौर में अबतक 151 संक्रमित मरीज हो चुके हैं।

मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी श्री सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया की आज प्राप्त हुई रिपोर्ट के अनुसार भोपाल में कोरोना संक्रमित 8 नए मरीज मिले है। देर रात प्राप्त रिपोर्ट में 8 संक्रमित व्यक्तियों की सेम्पल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। भोपाल में अभी तक 91 लोग इस संक्रमण के पाए गए है। जिनमें से दो संक्रमित मरीज इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर जा चुके है। एक संक्रमित व्यक्ति को मृत्यु हुई है।

कर्नाटक में कोरोना से 5वीं मौत, संक्रमितों की संख्या 181 हुई
कर्नाटक में कोरोनावायरस से पांचवीं मौत के साथ पॉजिटिव मामले की संख्या बढ़कर 181 हुई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी बुधवार को दी। स्वास्थ्य अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, अब तक कोरोनावायरस के 181 पॉजिटिव मामलों की पुष्टि की गई है। इसमें पांच लोगों की मौत के साथ 28 मरीज जो ठीक होकर घर जा चुके वो भी शामिल हैं। अधिकारियों से पांचवीं मौत के बारे में अधिक जानकारी का इंतजार है। बुधवार को, गंभीर तीव्र श्वसन संक्रमण (एसएआरआई) से संक्रमित दो लोगों के साथ छह नए कोरोनावायरस पॉजिटिव मामले सामने आए।

उत्तर प्रदेश में कोरोना से चौथी मौत
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से चौथी मौत हुई है। आगरा के एसएन मेडिकल कलेज में भर्ती 76 साल की बुजुर्ग महिला ने बुधवार को दम तोड़ दिया है। डीएम प्रभु एन सिंह ने पुष्टि करते हुए कहा कि महिला को विदेश से लौटे पौत्र से संक्रमण मिला था। उन्होंने कहा कि बच्चों और बुजुर्गों को खास एहितयात बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिला एसएन मेडिकल कलेज में भर्ती थीं और पहले से ही स्थिति खराब थी। डॉक्टरों ने पूरी कोशिश की लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। मेडिकल कलेज में भर्ती 76 वर्ष की महिला की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्हें मंगलवार को भर्ती किया गया था। किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी से उनकी रिपोर्ट पजिटिव आई थी। उनकी हालत भी बेहद गंभीर थी। जिसके कारण वह जानलेवा कोरोना वायरस के संक्रमण से संघर्ष नहीं कर सकीं।

महाराष्ट्र में कोरोनावायरस संक्रमितों की कुल संख्या 1078
देश में कोरोनावायरस दिन प्रतिदिन अपना पैर पसारता जा रहा है। महाराष्ट्र में मंगलवार रात से अबतक कोरोनावायरस पॉजिटिव 60 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़कर कुल 1,078 हो गई है। इस वायरस से मरने वालों की संख्या 64 है। इसकी जानकारी बुधवार को अधिकारियों दी। सबसे अधिक वृद्धि मुंबई में 44 नए मामलों के साथ हुई, जिसके बाद मामलों की संख्या 642 से बढ़कर 686 हो गई। शहर में अबतक 40 लोगों की मौत हुई। पुणे में बुधवार को 9 नए मामलों के साथ, संक्रमितों की संख्या 146 पहुंची और अब तक आठ लोगों मौतें हुईं।

गुजरात में कोरोना से मरने वाले 16 लोगों में 14 महीने का बच्चा भी
गुजरात में बुधवार सुबह चार और कोरोनोवायरस पॉजिटिव मामले सामने आए। वहीं स्वास्थ्य अधिकारियों ने जानकारी दी कि दो और मौतों के साथ राज्य में कुल मौत का आंकड़ा बढ़कर 16 हो गया है। जामनगर के जीजी अस्पताल में भर्ती एक 14 महीने के बच्चे ने खतरनाक वायरस के चलते दम तोड़ दिया। सूरत के एक पुरुष (65) की भी मंगलवार शाम को कोरोनावायरस से मौत हो गई। मरीज हाइपरटेंशन से पीड़ित था।

 

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार शाम 6 बजे तक जारी किए गए आंकड़े 

क्रं. राज्य/केन्द्रशासित प्रदेश संक्रमित मरीज  स्वस्थ मरीज मौत
1 आंध्रप्रदेश 305 5 4
2 अंदमान और निकोबार द्वीपसमूह 10 0 0
3 अरुणाचल प्रदेश 1 0 0
4 असम 27 0 0
5 बिहार 38 0 1
6 चंडीगढ़ 18 7 0
7 छत्तीसगढ़ 10 9 0
8 दिल्ली 576 21 9
9 गोवा 7 0 0
10 गुजरात 165 25 13
11 हरियाणा 147 28 3
12 हिमाचल प्रदेश 18 2 1
13 जम्मू-कश्मीर 116 4 2
14 झारखंड 4 0 0
15 कर्नाटक 175 25 4
16 केरल 336 70 2
17 लद्दाख 14 10 0
18 मध्यप्रदेश 229 0 13
19 महाराष्ट्र 1018 79 64
20 मणिपुर 2 0 0
21 मिजोरम 1 0 0
22 ओडिशा 42 2 1
23 पुडुचेरी 5 1 0
24 पंजाब 91 4 7
25 राजस्थान 328 21 3
26 तमिलनाडु 690 19 7
27 तेलंगाना 427 35 7
28 त्रिपुरा 1 0 0
29 उत्तराखंड 31 5 0
30 उत्तरप्रदेश 343 26 3
31 पश्चिम बंगाल 99 13 5
कुल मामले 31 5274* 411 149

 

 

 

Created On :   8 April 2020 5:05 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story