Coronavirus in India: भारत में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 8 हजार के करीब, 242 लोगों की मौत

Coronavirus India live update
Coronavirus in India: भारत में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 8 हजार के करीब, 242 लोगों की मौत
Coronavirus in India: भारत में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 8 हजार के करीब, 242 लोगों की मौत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस (coronavirus) के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। देश में अबतक कुल 7529 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। जिनमें 242 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई है। आज (शनिवार) केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की अधिकारिक वेबसाइट (https://www.mohfw.gov.in/) द्वारा सुबह 11 बजे तक जारी किए गए आंकड़ो के मुताबिक 6634 मरीज देश के अलग-अलग अस्पतालों में अपना इलाज करवा रहे हैं। वहीं 652 लोग स्वास्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। 

देश में 1 लाख से अधिक आइसोलेशन बेड और 11,500 ICU बेड की व्यवस्था: स्वास्थ्य मंत्रालय
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सयुंक्त सचिव लव अग्रवाल ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा, अब तक 642 लोग ठीक हो चुके हैं, कल 1035 नए मामले सामने आए हैं, जिससे देशभर में कुल मामले बढ़कर 7447 हो गई है। कल 40 नई मौतें हुए हैं जिससे मरने वालो की संख्या बढ़कर 239 मौतें हो चुकी हैं। COVID19 से बचने के लिए भारत ने तेजी से तैयारी की है। देश में 586 COVID19 समर्पित अस्पताल और 1 लाख से अधिक आइसोलेशन बेड और 11,500 ICU बेड हैं। वहीं गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव, पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने कहा, आज गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को आवश्यकता अनुसार सुरक्षा प्रदान करें। लव अग्रवाल ने कहा, अब तक 643 लोग ठीक हो गए हैं। कल यानी शुक्रवार को 40 लोगों की मौत हुई थी। अब तक 7447 केस सामने आए हैं और शाम तक कुल 239 लोगों की मौत हुई है। 

मध्य प्रदेश में लंबे समय तक जारी रहेगा लॉकडाउन
लॉकडाउन को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, हम इस समय लॉकडाउन हटाने के पक्ष में नहीं हैं। पीएम मोदी के साथ बैठक के बाद शिवराज सिंह ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मौजूदा कोविड-19 स्थिति पर महत्वपूर्ण चर्चा की। मैंने प्रदेश में सरकार द्वारा संक्रमण की रोकथाम हेतु उठाए जा रहे कदमों के बारे में अवगत कराया। राज्य़ की स्थिति को देखते हुए अभी लंबे समय तक लॉकडाउन हटाने का कोई विचार नही हैं। 

महाराष्ट्र में 30 अप्रैल तक जारी रहेगा लॉकडाउन
कोरोनावायरस की स्थिति को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पीएम मोदी से चर्चा के बाद राज्य में 30 अप्रैल तक लॉ़कडाउन बढ़ाए जाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आए सोमवार को 5 सप्ताह हो जाएंगे। हम कह सकते हैं कि अब तक हम कुछ हद तक मामलों की संख्या में बढ़ोतरी को रोकने में सफल रहे हैं।

पश्चिम बंगाल में 10 जून तक स्कूल-कॉलेज बंद
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम मोदी चर्चा करने के बाद कहा है कि राज्य में कोरोना की स्थिति को देखते हुए 30 अप्रैल तक लॉकडाउन रहेगा। राज्य के स्कूल 10 जून तक बंद रहेंगे। हम बेकरी की दुकानें खोलने के बारे में सोच रहे हैं, लेकिन उचित प्रोटोकॉल का पालन किया जाना चाहिए ताकि कोई उल्लंघन न हो। ममता बनर्जी ने बताया कि आज राज्य में 6 और मामले सामने आए हैं। राज्य में 11 अप्रैल तक 95 सक्रिय मरीज हैं।

उत्तर प्रदेश में आज मिले 17 कोरोना पॉजिटिव मरीज
उत्तर प्रदेश में आज 17 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आएयूपी में आज 17 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए। शनिवार को सामने आए 17 नए मामलों में से 8 तबलीगी जमात से जुड़े लोग हैं। 

आंध्र प्रदेश में 24 नए केस सामने आए
आंध्र प्रदेश में शनिवार को कोरोनावायरस से संक्रमित 24 नए मामले सामने आए हैं। शुक्रवार रात 9 बजे से शनिवार शाम 5 बजे तक आंध्र प्रदेश में कोरोना के 24 नए मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 405 हो गई है। इनमें से 11 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 6 मरीजों की मौत हो चुकी है। यानी राज्य में इस वक्त कोरोना के 388 मरीज हैं जिनका इलाज चल रहा है। 

जम्मू-कश्मीर कोरोना के 17 नए केस आए सामने
जम्मू-कश्मीर में शनिवार को कोरोना वायरस के संक्रमण के 17 नए मामले सामने आए हैं। जानकारी के मुताबिक उनमें से 5 मामले जम्मू डिवीजन के हैं जबकि 12 मरीज कश्मीर संभाग से सामने आए हैं। इन नए मामलों को जोड़कर राज्य में कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या अब 224 हो चुकी है। 
 

महाराष्ट्र राज्य में 12 घंटे के भीतर मिले 92 नए कोरोना संक्रमित मरीज
भारत में महाराष्ट्र राज्य की स्थिति गंभीर होती नजर आ रही है। यहां बीते 12 घंटे में कोरोना पॉजिटिव के 92 नए मामले सामने आए हैं। जिसमें मुंबई में 72, औरंगाबाद में 2, मालेगांव में 5, पनवेल में 2, केडीएमसी में 1, ठाणे में 4, पालघर में 1, नासिक नियत में 1 नासिक शहर में 1, पुणे में 1, अहमद नगर में 1 और वसई-विरा में 1 मामले की पुष्टि हुई है। 

महाराष्ट्र में जमात से जुड़े एक शख्स ने की आत्महत्या
महाराष्ट्र के अकोला शहर में तब्लीगी जमात से जुड़े एक 30 वर्षीय व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली है। कोरोना पॉजिटिव पाए गए इस शख्स को अस्पताल में आइसोलशन में रखा गया था। इस शख्स ने आइसोलेशन वार्ड के बाथरुम के अंदर ब्लेड से गला काटकर जान दे दी।

कोविड-19 : राजस्थान में जयपुर में सबसे अधिक 221 मामले
राजस्थान के जयपुर में कोविड-19 संक्रमण से संक्रमित लोगों की संख्या शनिवार सुबह तक बढ़कर 221 हो गई है। राज्य में महामारी के सामने आए कुल 579 मामलों में से सबसे अधिक राजधानी से ही हैं। राज्य में शनिवार को सामने आए 18 नए मामलों में से 14 कोटा और चार बीकानेर के हैं। कोटा में यह सभी मरीज तेलघर और महामारी का केंद्र बने चंद्रघंटा के हैं। बीकानेर में एक परिवार के चार सदस्यों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। यह सभी उस महिला के संपर्क में आए थे, जो जांच में महामारी से ग्रस्त पाई गई थी और बाद में उसका निधन हो गया था। अभी तक कुल 22,379 नमूने लिए गए हैं, जिनमें से 1072 की जांच की जा रही है, 72 में रिपोर्ट नेगेटिव से पॉजिटिव हो गई है। 52 लोगों मं संक्रमण की पुष्टि नहीं होने और उनके स्वस्थ होने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है।

राजस्थान के इन शहरों में कोरोना संक्रमित
जयपुर के बाद 43 मामलों के साथ राज्य में सबसे अधिक प्रभावित जोधपुर है। इसके बाद कोटा (33), झुंझनू (31), बांसवाड़ा (24), भीलवाड़ा (28), अजमेर (5), अलवर (6), भरतपुर (9), बीकानेर (24), चूरू (11), दौसा (7), धौलपुर (1), डूंगरपुर (5), करौली, पाली व प्रतापगढ़ (प्रत्येक 2), सीकर (1), उदयपुर (4), प्रतापगढ़ (2), नागौर (1), झालावाड़ (12) और बाड़मेर (1) भी प्रभावित हुए हैं।

ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने पर कोरोना अभियान में काम करने वाले सदस्य को मिलेंगे 50 लाख रुपये
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में कोरोनावायरस अभियान के दौरान कोरोनोवायरस के कारण किसी भी सरकारी कर्मचारी के मृत्यु पर उसके परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। केंद्र सरकार ने पहले मेडिकल स्टाफ सहित कोरोना योद्धाओं को 50 लाख रुपये के चिकित्सा बीमा कवर देने की घोषणा की थी, हालांकि, अब, राज्य सरकार ने इसे अन्य कर्मचारियों के लिए भी बढ़ाया है जो कोरोनावायरस ऑपरेशन का हिस्सा हैं।

कोविड-19 : राजस्थान में जयपुर में सबसे अधिक 221 मामले
ओडिशा ने में दो नए कोरोनावायरस पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जिसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 50 तक पहुंच गई है।स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी।
स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि शुक्रवार को 298 नमूनों की जांच की गई, जिसमें से 296 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव जबकि दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।अब तक राज्य सरकार में कुल 3547 परीक्षण किए हैं, जिनमें 3497 रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं।स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 50 पॉजिटिव मामलों में से एक की मृत्यु हो गई, 12 ठीक हुए हैं। फिलहाल राज्य में 37 सक्रिय मामले हैं।


केरल के अस्पताल में कोरोनावायरस से 71 वर्षीय वृद्ध की मौत
केरल में कोरोना वायरस से एक और मौत। कन्नूर के परियारम मेडिकल कॉलेज में पुडुचेरी के माहे के एक 71 वर्षीय मूल निवासी की मृत्यु हो गई। उनकी हालत बहुत गंभीर थी और उनकी किडनी काम नहीं कर रहीं थीं। वह पिछले कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर थे।माहे, कन्नूर और कोझिकोड जिलों के बीच स्थित है, जो केंद्रशासित प्रदेश पुदुचेरी का हिस्सा है। अधिकारियों के अनुसार, महरुख अपने बेटे के साथ पहली बार 26 मार्च को बुखार के साथ टेलिचेरी स्थित एक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा और उन्हें भर्ती कराया गया। सांस लेने में तकलीफ के बाद अगले दिन उन्हें कन्नूर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया।

झारखंड में 3 नए मामले, कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 17 हुई
देश में जहां कोरोना संक्रमण के फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के समाप्त होने की तिथि समीप आ रही है वहीं झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है।झारखंड में शनिवार को तीन लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या 17 तक पहुंच गई है।स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि राज्य के तीन लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, इसमें रांची, कोडरमा और हजारीबाग के एक-एक मरीज है। कोडरमा जिले में कोरोना वायरस पॉजिटिव का यह पहला मामला है।अधिकारी ने बताया कि राज्य में संक्रमितों की संख्या 17 पहुंच गई है, जिसमें 6 बोकारो के हैं, जबकि 2 हजारीबाग, एक कोडरमा और 8 रांची के हैं। इसमें से बोकारो के एक मरीज की मौत हो गई है।

 

शनिवार शाम 7 बजे तक केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़े

क्रं. राज्य/केन्द्रशासित प्रदेश संक्रमित मरीज  स्वस्थ मरीज मौत
1 आंध्रप्रदेश 381 11 6
2 अंदमान और निकोबार द्वीपसमूह 11 0 0
3 अरुणाचल प्रदेश 1 0 0
4 असम 29 0 1
5 बिहार 60 0 1
6 चंडीगढ़ 18 7 0
7 छत्तीसगढ़ 18 9 0
8 दिल्ली 903 25 14
9 गोवा 7 1 0
10 गुजरात 308 31 19
11 हरियाणा 177 29 3
12 हिमाचल प्रदेश 28 6 1
13 जम्मू-कश्मीर 207 6 4
14 झारखंड 17 0 1
15 कर्नाटक 214 37 6
16 केरल 364 123 2
17 लद्दाख 15 10 0
18 मध्यप्रदेश 443 0 33
19 महाराष्ट्र 1574 188 110
20 मणिपुर 2 1 0
21 मिजोरम 1 0 0
22 ओडिशा 48 2 1
23 पुडुचेरी 7 1 0
24 पंजाब 132 5 11
25 राजस्थान 553 21 3
26 तमिलनाडु 911 44 8
27 तेलंगाना 504 43 9
28 त्रिपुरा 2 0 0
29 उत्तराखंड 35 5 0
30 उत्तरप्रदेश 433 32 4
31 पश्चिम बंगाल 126 16 5
कुल मामले 31 7529* 653 242

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Created On :   11 April 2020 4:44 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story